मुख्यमंत्री को कार्टून बोलने पर बिफरे सीएम के मीडिया सलाहकार नंरेश चौहान बोले , सुधीर शर्मा परेशान और हताश 

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को कार्टून लिखने पर कांग्रेस भड़क गई है और सोशल मीडिया पर सुधीर शर्मा को ट्रोल किया जा रहा  है। वही मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने भी इसको लेकर सुधीर शर्मा पर निशाना साधा ओर इसे सुधीर शर्मा की हताशा करार दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की राजनीति में भाषा की गरिमा रही है

Oct 23, 2025 - 18:38
Oct 23, 2025 - 18:45
 0  34
मुख्यमंत्री को कार्टून बोलने पर बिफरे सीएम के मीडिया सलाहकार नंरेश चौहान बोले , सुधीर शर्मा परेशान और हताश 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  23-10-2025
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को कार्टून लिखने पर कांग्रेस भड़क गई है और सोशल मीडिया पर सुधीर शर्मा को ट्रोल किया जा रहा  है। वही मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने भी इसको लेकर सुधीर शर्मा पर निशाना साधा ओर इसे सुधीर शर्मा की हताशा करार दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की राजनीति में भाषा की गरिमा रही है ओरो हिमाचल के लोग भी इसको पसंद करते हैं। लोकतंत्र में सरकार किसकी बनेगी यह लोगों का फैसला है , लेकिन जो आपसी भाईचारा होता है इसे खराब नहीं करना चाहिए। सुधीर शर्मा द्वारा जो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है वह दुर्भाग्यपूर्ण  है। 
सुधीर शर्मा क्या कहना चाहते हो क्यों परेशान है वह वही जाने। लेकिन इससे साफ जाहिर होता है कि चार बार का विधायक बनने के बाद कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचे तो उसे उसके लिए बहुत इज्जत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा की यह पोस्ट उनकी अपनी हताशा दर्शाता है। ऐसी हरकतों से वह मुख्यमंत्री के कद को छोटा करना चाहते हैं। यह उनकी गलत सोच है इससे सबको बचना चाहिए। किसी की  निंदा तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए किसी काम को लेकर बात करें किसी वर्ग की कोई समस्या है तो उसको लेकर आवाज़ उठाएं। 
लेकिन आप इस तरह से सोशल मीडिया पर इस तरह से आपका विचार प्रदेश के मुखिया के तौर पर मुख्यमंत्री के लिए रखते है वो दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे हिमाचल के लोग भी पसन्द नही करते है। वही नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार कर्मचारी और पेंशनर हितैषी है कांग्रेस सरकार ने ही प्रदेश के कर्मचारियों को ओपीएस दिया है। कांग्रेस सरकार ने कर्मचारी का तीन प्रतिशत जो डीए था उसे दिवाली से पहले रिलीज किया गया। मुख्यमंत्री  ने कहा कि जैसे-जैसे हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है वैसे ही अन्य वित्तीय लाभ भी कर्मचारियों को दिए जाएंगे। 
उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार  12000 करोड़ रुपए की देनदारियां छोड़ कर गए है और मुख्यमंत्री और सरकार उसे दे रही है। जो सरकार ओपीएस दे सकती है वह सरकार वह सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की हितेषी है। वही नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष व संगठन की नियुक्तियां इस महीने की अंत में या नवंबर के पहले हफ्ते में हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान तय करता है किसे अध्यक्ष बनाना है। हाईकमान ने सब की राय ले ली है सभी नेताओं के साथ बातचीत हो चुकी है और उम्मीद है कि बहुत जल्दी थी इसकी घोषणा होने वाली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow