अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार , दो की मौत , 2 घायल, बीड़-बिलिंग में   पैराग्लाइडिंग साइट के पास हुआ हादसा 

विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ बिलिंग में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई , जबकि दो अन्य घायल हैं। जानकारी अनुसार रात लगभग 12:00 बजे पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं

Dec 2, 2025 - 19:01
Dec 2, 2025 - 19:09
 0  49
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार , दो की मौत , 2 घायल, बीड़-बिलिंग में   पैराग्लाइडिंग साइट के पास हुआ हादसा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  02-12-2025
विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ बिलिंग में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई , जबकि दो अन्य घायल हैं। जानकारी अनुसार रात लगभग 12:00 बजे पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 
मृतक और घायल युवक गगरेट , ऐहजू , भवारना और पंचरुखी क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में 36 साल के नवीन चंद पुत्र प्रीतम चंद जो निवासी पालमपुर मालनू से और 31 साल के राजीव ठाकुर पुत्र गांव खाल टिब्बा सलोहा श्रीनयनादेवी से बताए जा रहे हैं, जबकि घायल युवक ऐहजू से 27 साल के अक्षय पुत्र देश राज व पंचरुखी घाढ़ से 29 साल के मोहित शर्मा पुत्र घनश्याम रहने वाले बताए जा रहे हैं। 
मिली जानकारी के घटना के बाद घायल अक्षय ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी , जिसके बाद रात को ही पुलिस रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बाद में गंभीर रूप से घायलों का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। 
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। देर रात हुए इस हादसे ने क्षेत्र में दहशत और शोक की लहर दौड़ा दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow