विधानसभा स्तर के नेता है जयराम ठाकुर , केंद्र ने हिमाचल को नहीं दी कोई खैरात , उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान साधा निशाना 

केंद्र सरकार से आपदा के लिए मिली मदद का जहां भाजपा गुणगान कर रही है वहीं कांग्रेस सरकार इसे हिमाचल का हक कह रही है। सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि केंद्र से आपदा में कोई विशेष मदद नहीं मिली है और जो राशि मिली है वह हर राज्य के लिए आपदा राहत एवं बचाव के लिए मिलती है। केंद्र सरकार ने हिमाचल को कोई खैरात नहीं दी है जिसका भाजपा इतना ढिंढोरा पीट रही है

Sep 23, 2025 - 20:17
Sep 23, 2025 - 20:26
 0  12
विधानसभा स्तर के नेता है जयराम ठाकुर , केंद्र ने हिमाचल को नहीं दी कोई खैरात , उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान साधा निशाना 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  23-09-2025

केंद्र सरकार से आपदा के लिए मिली मदद का जहां भाजपा गुणगान कर रही है वहीं कांग्रेस सरकार इसे हिमाचल का हक कह रही है। सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि केंद्र से आपदा में कोई विशेष मदद नहीं मिली है और जो राशि मिली है वह हर राज्य के लिए आपदा राहत एवं बचाव के लिए मिलती है। केंद्र सरकार ने हिमाचल को कोई खैरात नहीं दी है जिसका भाजपा इतना ढिंढोरा पीट रही है। 
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि विकट परिस्थितियों के बावजूद सरकार ने आपदा राहत मैनुअल में बदलाव कर आपदा प्रभावितों को राहत दी है। 2023 में 10 हजार करोड़ और 2025 में 5 हजार करोड़ रुपए का आपदा से नुकसान हिमाचल को हुआ है और 4253 करोड़ रुपए हिमाचल प्रदेश को पांच साल में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सहित अन्य माध्यमों से मिला है , जबकि विशेष आर्थिक पैकेज हिमाचल को मिलना चाहिए था। 
भाजपा और जयराम ठाकुर केंद्र सरकार का ऐसे गुणगान कर रहे हैं जैसे केंद्र सरकार ने हिमाचल में पैसे की नदियां बहा दी हों। जयराम ठाकुर दिल्ली जाकर केंद्र से सिराज के लिए प्रोजेक्ट विशेष पैसा देने की मांग कर रहे , जबकि पूरा हिमाचल के लिए उनको बात रखनी चाहिए थी जयराम ठाकुर को प्रदेश के नेता नहीं है वह केवल सिराज विधानसभा क्षेत्र तक के ही नेता हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow