हिमाचल में विंटर क्लोजिंग स्कूल 31 दिसंबर को ही होंगे बंद, विद्यार्थियों का स्कूल आना जरूरी आदेश जारी 

हिमाचल प्रदेश में विंटर क्लोजिंग स्कूल 31 दिसंबर को ही बंद होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इसे लेकर आदेश जारी किए हैं।  विद्यार्थियों को 31 दिसंबर तक हर हाल में स्कूल आना होगा। जहां परीक्षाएं खत्म हो गई हैं वहां स्कूलों में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित

Dec 20, 2024 - 14:00
Dec 20, 2024 - 15:15
 0  56
हिमाचल में विंटर क्लोजिंग स्कूल 31 दिसंबर को ही होंगे बंद, विद्यार्थियों का स्कूल आना जरूरी आदेश जारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-20-2024

हिमाचल प्रदेश में विंटर क्लोजिंग स्कूल 31 दिसंबर को ही बंद होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इसे लेकर आदेश जारी किए हैं।  विद्यार्थियों को 31 दिसंबर तक हर हाल में स्कूल आना होगा। जहां परीक्षाएं खत्म हो गई हैं वहां स्कूलों में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 

जिन स्कूलों में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं और परीक्षाओं के बीच में एक दो दिन का गैप है वहां बच्चों को स्कूल आना होगा। शिक्षक स्कूल में ही बच्चों की तैयारियां करवाएंगे। इसके अलावा जिन स्कूलों में परीक्षाएं खत्म हो गई हैं, वहां भी 31 दिसंबर तक स्कूल आना होगा। स्कूलों का शैक्षणिक सत्र 31 दिसंबर को पूरा होता है। 

स्कूलों में 1 जनवरी से 11 फरवरी तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस दौरान शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से स्कूल आना होगा। माल्टी टास्क वर्कर, मिड-डे मील वर्करों को भी स्कूल आना होगा। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग आशीष कोहली की ओर से इस संबंध में स्कूलों को आदेश जारी किए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow