एचआरटीसी के 49 कर्मचारी बने इंस्पेक्टर , निगम के ये कर्मी आएंगे अनुबंध पर और इन्हें मिला हायर लेवल पे स्केल

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। निगम ने 37 उप निरीक्षक व 12 चालकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। इसी तरह 26 कार्यशाला कर्मचारियों को हायर लेवल पे स्केल दिया है। ग्यारह चालकों को यार्ड मास्टर व 5 चालकों को इंस्ट्रक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। पिछले काफी समय से कर्मचारी पदोन्नतियों का मामला प्रबंधन के समक्ष उठा रहे थे

Jun 24, 2025 - 19:49
Jun 24, 2025 - 20:10
 0  100
एचआरटीसी के 49 कर्मचारी बने इंस्पेक्टर , निगम के ये कर्मी आएंगे अनुबंध पर और इन्हें मिला हायर लेवल पे स्केल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  24-06-2025

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। निगम ने 37 उप निरीक्षक व 12 चालकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। इसी तरह 26 कार्यशाला कर्मचारियों को हायर लेवल पे स्केल दिया है। ग्यारह चालकों को यार्ड मास्टर व 5 चालकों को इंस्ट्रक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। पिछले काफी समय से कर्मचारी पदोन्नतियों का मामला प्रबंधन के समक्ष उठा रहे थे। 
बताया जा रहा है कि पीस मील वर्करों को भी अनुबंध पर लाए जाने की तैयारी है। इस महीने के अंत तक 30 पीस मील वर्कर अनुबंध पर ला दिए जाएंगे। कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान भी प्रबंधन के समक्ष पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग उठाई थी। पदोन्नति के साथ इन कर्मचारियों को नए स्थानों पर तैनाती दी है।हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम इंटक के राज्य अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि पिछले तीन महीनों से यह मामला उठाया था। 
एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने इसको लेकर यूनियनों के साथ बैठक भी की थी व सभी वर्गों का पक्ष जाना था। शिमला के अलावा धर्मशाला में भी बैठक की थी। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, प्रबंध निदेशक डा निपुण जिंदल सहित अन्य अधिकारियों का पदोन्नति आदेश जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया है।  


ये बने इंस्पेक्टर
जिन कर्मचारियों को इंस्पेक्टर बनाया गया है उनमें गोपाल दास , राजेश ठाकुर , जय सिंह , राजेंद्र सिंह , मोहिंद्र सिंह , भीमी राम , सोहन सिंह , छवांग नारगू , संजीव कुमार , मोहम्मद नासिर , पदम देव , बाल कृष्ण , प्रमोद कुमार , बेसरदास , जिया लाल , केशव राम , मनोज कुमार , मोहन सिंह , भूपेंद्र सिंह , सुरेंद्र कुमार , राजेश कुमार , अरुण कुमार , संजय कुमार , रमेश चंद , चेतराम , राज कुमार , चेतराम , दीपक कुमार , शमशेर सिंह , धीरज कुमार , देवराज , जगदेव , गुरबचन सिंह , रत्न लाल , मान चंद , नरसिंह , राज कुमार उप निरीक्षक से पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया हैं। इसी तरह रमेश कुमार , योगेश , संजीव कुमार , भाग सिंह , सुरेश कुमार , जगन नाथ , राजेंद्र सिंह , राजेंद्र सिंह , अब्दुल्लाह , पितांबर देव , हीरापाल , शशि कपूर को चालक से पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया है।

ये बने यार्ड मास्टर
निगम ने राजमल , मदन लाल , राम कुमार , मदन लाल , सुरजीत सिंह , राजेंद्र कुमार , सुरेश कुमार , खलील मोहम्मद , पृथ्वीराज , कुशाल कुमार व हरमेश कुमार को यार्ड मास्टर बनाया है। इसी तरह हेमराज , चमन लाल , मदन लाल , राजीव कुमार , रूप लाल व मिलाप चंद को चालक के पद से पदोन्नत कर इंस्ट्रक्टर बनाया है। इसी तरह 26 कार्यशाला कर्मचारियों को हायर लेवल पे स्केल दिया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow