गुरु नानक मिशन स्कूल की प्रतिभा सहर पंधेर ने पंजाब यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा में पाया 9वाँ स्थान

पांवटा साहिब की मेधावी छात्रा सहर पंधेर ने पंजाब यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे परीक्षा परिणाम में 9वाँ स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे शहर का गौरव बढ़ा है। सहर पंधेर अधिवक्ता अनिंदर सिंह नॉटी एवं शिक्षिका जतिंदर कौर की पुत्री हैं।

Aug 22, 2025 - 19:04
Aug 22, 2025 - 19:16
 0  42
गुरु नानक मिशन स्कूल की प्रतिभा सहर पंधेर ने पंजाब यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा में पाया 9वाँ स्थान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  22-08-2025

पांवटा साहिब की मेधावी छात्रा सहर पंधेर ने पंजाब यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे परीक्षा परिणाम में 9वाँ स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे शहर का गौरव बढ़ा है। सहर पंधेर अधिवक्ता अनिंदर सिंह नॉटी एवं शिक्षिका जतिंदर कौर की पुत्री हैं। 
उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पांवटा साहिब स्थित गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित एमसीएम डीएवी कॉलेज से बीए (ऑनर्स इंग्लिश) की डिग्री पूरी की। अब उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के मुख्य परिसर में एम.ए. (अंग्रेज़ी) में प्रवेश हेतु स्थान मिला है। 
सहर का कहना है कि वे आगे भी अंग्रेज़ी साहित्य के क्षेत्र में अध्ययन और शोध जारी रखते हुए इसी क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। परिजनों, गुरु नानक मिशन स्कूल और कॉलेज के शिक्षकों ने सहर की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow