सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रक्षाबंधन पर सीएम का तोहफा , रिटायर क्लास फोर-फैमिली पेंशनरों के खाते में 20 करोड़

राज्य सरकार ने बिजली बोर्ड के सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं पारवारिक पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए बीस करोड़ की राशि जारी की है। साथ ही यह राशि पेंशनरों के खाते में भी पहुंच गई है। रक्षाबंधन के पावन मौके पर प्रदेश की सुक्खू सरकार ने इन श्रेणी के पेंशनरों के लिए बकाया एरियर जारी कर तोहफा दिया है

Aug 28, 2026 - 19:03
Aug 28, 2026 - 19:37
 0  17
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रक्षाबंधन पर सीएम का तोहफा , रिटायर क्लास फोर-फैमिली पेंशनरों के खाते में 20 करोड़

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  28-08-2026

राज्य सरकार ने बिजली बोर्ड के सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं पारवारिक पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए बीस करोड़ की राशि जारी की है। साथ ही यह राशि पेंशनरों के खाते में भी पहुंच गई है। रक्षाबंधन के पावन मौके पर प्रदेश की सुक्खू सरकार ने इन श्रेणी के पेंशनरों के लिए बकाया एरियर जारी कर तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा बिजली बोर्ड के क्लास फोर के सभी पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स को बकाया एरियर का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरी राशि सीधे खातों में डाल दी गई है। 
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके वैधानिक वित्तीय लाभ समय पर मिलना चाहिए और इसी उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। सीएम ने कहा कि इन पेंशनरों ने अपनी सेवाकाल के दौरान वर्षों तक प्रदेश के बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने और उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय बिजली बोर्ड की सेवा में समर्पित किया है। ऐसे कर्मचारियों और उनके परिवारों के सम्मान तथा अधिकारों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर परिवार सरकार की प्राथमिकता में हैं। 
कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों की रक्षा, उनके वित्तीय मामलों का समाधान और लंबित देयों के भुगतान के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। गौर हो कि हाल ही में बिजली बोर्ड प्रबंधन ने गत दिनों चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और फैमिली पेंशनरों के लंबित एरियर से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को जारी किए थे। बहरहाल रक्षाबंधन के मौके पर राज्य सरकार ने इन पेंशनरों के खाते में राशि जारी कर एक बड़ी राहत प्रदान कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow