कांग्रेस महिला विरोधी नीतियाँ बनाने में अव्वल , हिमाचल की महिलाओं से वादे भी छीने और सुविधाएं भी : डेज़ी ठाकुर

भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षा श्रीमती डेज़ी ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी नीतियाँ बनाने और लागू करने में सबसे आगे है। चुनावों से पहले महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का झूठा वादा करने वाली कांग्रेस सरकार आज तक हिमाचल की महिलाओं को यह राशि नहीं दे पाई और अब एचआरटीसी बस सेवा में महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं को भी छीनने का काम कर रही है

Dec 23, 2025 - 19:48
Dec 23, 2025 - 20:15
 0  14
कांग्रेस महिला विरोधी नीतियाँ बनाने में अव्वल , हिमाचल की महिलाओं से वादे भी छीने और सुविधाएं भी : डेज़ी ठाकुर
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  23-12-2025
भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षा श्रीमती डेज़ी ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी नीतियाँ बनाने और लागू करने में सबसे आगे है। चुनावों से पहले महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का झूठा वादा करने वाली कांग्रेस सरकार आज तक हिमाचल की महिलाओं को यह राशि नहीं दे पाई और अब एचआरटीसी बस सेवा में महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं को भी छीनने का काम कर रही है। डेज़ी ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 28 लाख महिलाएं हैं, जिन्हें भाजपा सरकार के कार्यकाल में सरकारी बसों में 50 प्रतिशत किराया छूट की सुविधा मिलती थी। लेकिन कांग्रेस सरकार ने अब इस छूट को एक नए “हिम बस कार्ड” से जोड़ दिया है, जिसके लिए महिलाओं को 200 रुपये (GST सहित 236 रुपये) शुल्क देना पड़ रहा है। पहले यह व्यवस्था नहीं थी। 
उन्होंने कहा कि अभी तक बहुत कम महिलाओं ने यह कार्ड बनवाया है और अब जब महिलाएं बसों में सफर करेंगी तो कार्ड न होने की स्थिति में उन्हें छूट नहीं मिलेगी। इससे प्रदेश की महिलाओं, विशेषकर ग्रामीण, गरीब, कामकाजी और बुजुर्ग महिलाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस सरकार ने इस कार्ड को लागू कर महिलाओं पर अतिरिक्त आर्थिक और प्रशासनिक बोझ डाल दिया है। डेज़ी ठाकुर ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ओर देश के कई राज्य महिलाओं को पूरे वर्ष मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दे रहे हैं, वहीं हिमाचल की कांग्रेस सरकार महिलाओं से पहले से मिली रियायतें भी छीन रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में महिलाएं डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर रही हैं। 
कर्नाटक (शक्ति योजना), तेलंगाना (महालक्ष्मी योजना), पंजाब, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश (स्त्री शक्ति योजना) जैसे राज्यों में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध है। कांग्रेस शासित हिमाचल सरकार को इन राज्यों से सीख लेनी चाहिए , न कि महिलाओं की सुविधाएँ खत्म करनी चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार यह तर्क दे रही है कि हिम बस कार्ड से पारदर्शिता आएगी और निगम को बचत होगी, लेकिन यह बचत महिलाओं की जेब पर बोझ डालकर की जा रही है। 
कार्ड की एक साल की वैधता, फिर हर साल नवीनीकरण शुल्क और होम डिलीवरी के लिए अतिरिक्त चार्ज ये सभी बातें कांग्रेस सरकार की महिला विरोधी सोच को उजागर करती हैं। डेजी ठाकुर ने स्पष्ट किया कि भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस सरकार की इस जनविरोधी और महिला विरोधी नीति का पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने मांग की कि हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को बिना किसी शुल्क और कार्ड की बाध्यता के एचआरटीसी बसों में पूर्व की तरह रियायती या मुफ्त यात्रा सुविधा तत्काल बहाल की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow