चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके चार श्रद्धालु , शिमला पुलिस ने रातभर चलाया सर्च अभियान , सभी का सफल रेस्क्यू

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार क्षेत्र में रविवार रात को यात्रा से वापस लौट रहे चार श्रद्धालु घने जंगल में रास्ता भटक गए। रात के अंधेरे, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और जंगल में सही लोकेशन का पता नहीं चल पाने के कारण श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई थीं। सूचना मिलते ही शिमला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रातभर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया और चारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित खोज निकाला

Sep 14, 2026 - 12:12
Sep 14, 2026 - 12:20
 0  20
चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके चार श्रद्धालु , शिमला पुलिस ने रातभर चलाया सर्च अभियान , सभी का सफल रेस्क्यू
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  14-09-2026
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार क्षेत्र में रविवार रात को यात्रा से वापस लौट रहे चार श्रद्धालु घने जंगल में रास्ता भटक गए। रात के अंधेरे, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और जंगल में सही लोकेशन का पता नहीं चल पाने के कारण श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई थीं। सूचना मिलते ही शिमला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रातभर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया और चारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित खोज निकाला। 
जानकारी के अनुसार 13 सितंबर की रात 112 कंट्रोल रूम शिमला के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि चूड़धार क्षेत्र के जंगल में कुछ श्रद्धालु रास्ता भटक गए हैं। बताया गया कि श्रद्धालुओं को अपनी सटीक लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना चौपाल की टीम तत्काल हरकत में आई और बिना समय गंवाए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। गौर हो कि चूड़धार का क्षेत्र भौगोलिक रूप से काफी दुर्गम है। यहां कई स्थानों पर घने जंगल, कठिन चढ़ाई-उतराई और पगडंडी नुमा रास्ते हैं। 
रात के समय इन रास्तों पर दृश्यता बेहद कम हो जाती है। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में पुलिस जवानों ने अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने संभावित रास्तों और जंगल के अलग-अलग हिस्सों में श्रद्धालुओं की तलाश शुरू की। मोबाइल फोन के माध्यम से उपलब्ध जानकारी और संभावित लोकेशन को आधार बनाकर पुलिस जवान लगातार जंगल में आगे बढ़ते रहे। अंधेरा और कठिन परिस्थितियां अभियान में बाधा बनती रहीं, लेकिन पुलिस टीम ने अपनी तलाश जारी रखी। 
कड़ी मशक्कत और लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली। आधी रात के समय दो युवकों को पताल खड्ड की ओर जंगल से सकुशल खोज निकाला गया। रेस्क्यू किए गए युवकों की पहचान राहुल (22 वर्ष) और साकेत (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मोहाली पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस टीम ने दोनों युवकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उनकी स्थिति का जायजा लिया।

चूड़धार में एक और दंपति के रास्ता भटकने की मिली सूचना
दो युवकों के सुरक्षित मिलने के बाद भी पुलिस का अभियान समाप्त नहीं हुआ। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चूड़धार क्षेत्र में दो अन्य श्रद्धालु भी रास्ता भटक गए हैं। इनमें एक दंपति शामिल था। पुलिस टीम ने तत्काल दूसरे अभियान को भी आगे बढ़ाया और जंगल में दोनों की तलाश शुरू कर दी। रात के अंधेरे और दुर्गम रास्तों के बावजूद जवानों ने लगातार खोजबीन की। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने राहुल (26 वर्ष) और उनकी पत्नी मधु (24 वर्ष) को भी सुरक्षित खोज निकाला। दोनों जिला करनाल, हरियाणा के निवासी बताए गए हैं। 
पुलिस ने चारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उनके लिए ठहरने की व्यवस्था की। इसके बाद उन्हें सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की गई। रातभर चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस जवानों ने जिस तत्परता और साहस का परिचय दिया, वह काबिल-ए-तारीफ है। समय पर सूचना मिलने और पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई किए जाने से चारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाया जा सका। चूड़धार क्षेत्र अपनी धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता और कठिन पहाड़ी भूगोल के लिए जाना जाता है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। 
हालांकि घने जंगल, लंबे पैदल रास्ते, मौसम में अचानक बदलाव और रात के समय कम दृश्यता के कारण यात्रियों के रास्ता भटकने का खतरा बना रहता है। ऐसे में यात्रियों को अंधेरा होने से पहले वापस लौटने , समूह में यात्रा करने , मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखने , अपनी लोकेशन साझा करने और स्थानीय प्रशासन द्वारा बताए गए रास्तों पर ही चलने की सलाह दी जाती है। 
 
 
 
चूड़धार में हुए इस रेस्क्यू अभियान ने एक बार फिर साबित किया कि आपात स्थिति में समय पर पुलिस को सूचना देना और पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करना किसी की जिंदगी बचाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला ने बताया की पुलिस को सुचना मिली थी कि चूड़धार के जंगलों में कुछ पर्यटक रास्ता भटक गए है। उन्होंने कहा कि सुचना मिलते ही चौपाल से पुलिस की टीम रवाना हुई और चारों पर्यटकों का सुरक्षित रेस्कयू किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow