दलगांव मंदिर में बकरालू भुंडा महायज्ञ की तैयारियों को लेकर सीएम सुक्खू से मिला रोहड़ू का प्रतिनिधिमंडल 

जिला शिमला, रोहड़ू के एक प्रतिनिधिमंडल ने दलगांव मंदिर में बकरालू भुंडा महायज्ञ की तैयारियों को लेकर आज यहां मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की

Oct 15, 2024 - 23:43
Oct 16, 2024 - 00:01
 0  41
दलगांव मंदिर में बकरालू भुंडा महायज्ञ की तैयारियों को लेकर सीएम सुक्खू से मिला रोहड़ू का प्रतिनिधिमंडल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  15-10-2024

जिला शिमला, रोहड़ू के एक प्रतिनिधिमंडल ने दलगांव मंदिर में बकरालू भुंडा महायज्ञ की तैयारियों को लेकर आज यहां मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। 
मुख्यमंत्री ने इस अनुष्ठान को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के लोगों की देवी-देवताओं में गहरी आस्था और विश्वास है तथा यह महायज्ञ क्षेत्र के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है। 
उन्होंने कहा कि यह अनुष्ठान स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें भी रखीं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अनुष्ठान के आयोजन के लिए सरकार सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow