हिमाचल में संस्कृत शिक्षक बनने के लिए अब बीएड करना अनिवार्य 

हिमाचल में संस्कृत शिक्षक बनने के लिए अब बीएड करना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी संस्कृत के भर्ती एवं पदोन्नति नियम जारी

Feb 21, 2025 - 13:26
 0  43
हिमाचल में संस्कृत शिक्षक बनने के लिए अब बीएड करना अनिवार्य 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21--02-2025

हिमाचल में संस्कृत शिक्षक बनने के लिए अब बीएड करना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी संस्कृत के भर्ती एवं पदोन्नति नियम जारी कर दिए हैं। संस्कृत विषय के साथ बीए और एमए करने वाले भी अब शास्त्री शिक्षक बन सकेंगे। शास्त्री में 50 फीसदी अंक नहीं हैं तो एमए के अंकों के आधार पर नौकरी मिल जाएगी। 

2011 से पहले बीएड में दाखिला लेने वालों के लिए न्यूनतम अंकों की शर्त में भी छूट दे दी गई है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से वीरवार को लोकसेवा आयोग से परामर्श के बाद प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक संस्कृत के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियम अधिसूचित किए गए हैं।

टीजीटी संस्कृत के पदों पर लोकसेवा या चयन आयोग के माध्यम से सीधी भर्तियां की जाएंगी। बैचवाइज भर्तियों के लिए डिग्री प्राप्त करने की वरिष्ठता के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। पहली नियुक्ति अनुबंध आधार पर होगी। 

शिक्षकों को 21,360 रुपये का वेतन मिलेगा। सरकारी स्कूलों में टीजीटी संस्कृत का कैडर 4,321 है। 18 से 45 वर्ष की आयु वाले इन पदों पर होने वाली भर्ती के लिए पात्र होंगे। शास्त्री या संस्कृत के एक अनिवार्य विषय के साथ स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्ष का डिप्लोमा चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow