HRTC बस चालक से मारपीट मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार, यूनियन ने खत्म की हड़ताल
शिमला में HRTC वोल्वो बस चालक से मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद HRTC कर्मचारी यूनियन ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है।
शिमला 24 मई, 2026 :
शिमला में HRTC वोल्वो बस चालक से मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद HRTC कर्मचारी यूनियन ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है। पहले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे दो अन्य आरोपी ठियोग की ओर भाग गए थे। इन्हें ठियोग पुलिस की टीम ने डिटेन कर थाना बालूगंज पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद थाना बालूगंज की टीम ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगामी जांच जारी है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।
चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद HRTC कर्मचारी यूनियन ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है। बस चालक से मारपीट की घटना के विरोध में कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। अब मांग पूरी होने के बाद यूनियन ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार पुत्र शिव कुमार, विकास कुमार पुत्र विलक्षण राम, विक्की कुमार पुत्र शिव कुमार और प्रतिभा पत्नी विक्की कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी गांव अभयपुर और पंचकुला के रहने वाले हैं।
What's Your Reaction?



