हिमाचल में भूकंप से दहशत, रात 10 बजे अचानक कांपी धरती, खौफ में घरों से बाहर भागे लोग
प्रदेश में शुक्रवार की रात अचानक धरती कांप उठी। प्रदेश में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है, जो एक मजबूत झटका माना जाता है।
शिमला 6 जून, 2026 :
प्रदेश में शुक्रवार की रात अचानक धरती कांप उठी। प्रदेश में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है, जो एक मजबूत झटका माना जाता है। रात के समय अचानक आए इस जोरदार भूकंप ने लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर दी।भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा जारी सटीक आंकड़ों के अनुसार यह भूकंप शुक्रवार को रात ठीक 10 बजकर 04 मिनट और 37 सैकेंडपर आया।
इस भूकंप का मुख्य केंद्र हिमाचल प्रदेश का चम्बा जिला रहा। सबसे डराने वाली बात यह रही कि इस भूकंप की गहराई जमीन के नीचे मात्र 5 किलोमीटर थी। विज्ञान के अनुसार जब भूकंप इतनी कम गहराई पर आता है, तो उसके झटके बहुत ज्यादा और घातक महसूस होते हैं।यह भूकंप रात 10 बजे के आसपास आया, जब ज्यादातर लोग अपने घरों में सोने की तैयारी कर रहे थे। 5.0 की तीव्रता और सतह के बेहद करीब होने के कारण झटके इतने जोरदार थे कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
धरती हिलते ही दहशत के मारे लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों व खुली सड़कों की तरफ भागने लगे। खौफ का आलम यह था कि लोग काफी देर तक घर के बाहर ही डटे रहे।भूकंप के झटके काफी तेज थे और बड़े इलाके में महसूस किए गए, लेकिन इस पूरी घटना में सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि खबर लिखे जाने तक चंबा या आसपास के किसी भी क्षेत्र से जानमाल या संपत्ति के नुक्सान की कोई सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है और एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
What's Your Reaction?



