बर्फ की सफेद चादर से ढकी हिमाचल की पहाड़ियां,माैसम खुलते ही चांदी की तरह चमकीं बर्फ से लदी पहाड़ियां   

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शुक्रवार को माैसम खुलते ही बर्फ से लदी पहाड़ियां चांदी की तरह चमकीं

Feb 21, 2025 - 13:24
Feb 21, 2025 - 14:21
 0  52
बर्फ की सफेद चादर से ढकी हिमाचल की पहाड़ियां,माैसम खुलते ही चांदी की तरह चमकीं बर्फ से लदी पहाड़ियां   
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     21-02-2025

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शुक्रवार को माैसम खुलते ही बर्फ से लदी पहाड़ियां चांदी की तरह चमकीं। शिमला, कुल्लू, किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति, चंबा, मंडी, कांगड़ा व सिरमाैर जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बुधवार रात से गुरुवार देररात तक बारिश-बर्फबारी दर्ज की गई। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। 

बर्फबारी के चलते पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। कई भागों में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। उधर, राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सैकड़ों पर आवाजाही ठप है। 

अटल टनल सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। रोहतांग दर्रा में 120 व कोकसर में 75 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। एनएच विभाग ने जलोड़ी दर्रा को भी बहाल करने का काम शुरू कर दिया है।चंबा जिले में बर्फबारी के बाद जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर में चांदी की सफेद परत बिछ गई है। 

भरमौर मुख्यालय में ही 3 इंच बर्फबारी हुई है।  वहीं पांगी मुख्यालय में एक फुट तक बर्फबारी के बाद 21 मार्गों पर रफ्तार थम चुकी है। साच घराट स्थित पावर हाउस को चलाने में वॉर्ड कर्मी जुट गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow