जानलेवा बना शिकार का खेल , जंगल में दोस्तों संग गए युवक की गोली लगने से मौत , पुलिस ने कब्जे में ली लाइसेंसी बंदूक

जंगल में दोस्तों के साथ शिकार करने गए 33 वर्षीय युवक की बंदूक से निकली गोली उसकी ही जान पर भारी पड़ गई। यह दर्दनाक घटना बुधवार रात करीब 11 बजे गनसाड़ी खड्ड के पास जंगल में घटी , जब अचानक चली गोली युवक की जांघ में जा लगी। गंभीर हालत में उसके साथी उसे तुरंत सड़क तक लाए और वाहन से रोहांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Feb 20, 2025 - 19:56
Feb 20, 2025 - 20:10
 0  210
जानलेवा बना शिकार का खेल , जंगल में दोस्तों संग गए युवक की गोली लगने से मौत , पुलिस ने कब्जे में ली लाइसेंसी बंदूक
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  20-02-2025
जंगल में दोस्तों के साथ शिकार करने गए 33 वर्षीय युवक की बंदूक से निकली गोली उसकी ही जान पर भारी पड़ गई। यह दर्दनाक घटना बुधवार रात करीब 11 बजे गनसाड़ी खड्ड के पास जंगल में घटी , जब अचानक चली गोली युवक की जांघ में जा लगी। गंभीर हालत में उसके साथी उसे तुरंत सड़क तक लाए और वाहन से रोहांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना बीएसएल कालोनी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर वीरवार सुबह नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया। 
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जिस बंदूक से गोली चली, उसे भी कब्जे में ले लिया गया है। मृतक की पहचान दिनेश कुमार (33) पुत्र ठाकुर दास, निवासी औकल, डाकघर रोहांडा, तहसील निहरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दिनेश कुमार 2-3 दोस्तों के साथ शिकार के लिए जंगल गया था, जहां यह हादसा हुआ। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार दिनेश और तीन अन्य युवक गांव में शादी की धाम खाने के बाद गनसाड़ी खड्ड की तरफ शिकार करने चले गए। 
इस दौरान खड्ड में सभी युवक जब शिकार करने बैठे तो इस दौरान नीचे रखी सिंगल बैरल गन से अचानक गोली चल गई, जो दिनेश की टांग में लग गई। युवकों ने घायल दिनेश को तुरंत पीठ पर उठाया और लहूलुहान हालत में उसे सड़क तक पहुंचाया। रोहांडा अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने घायल दिनेश को मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
मृतक की पहचान दिनेश कुमार 33 पुत्र ठाकुर दास निवासी औकल के रूप में हुई है। जिस बंदूक से गोली चली है, वह दिनेश के ही मौसेरे भाई की कारतूस लाइसेंसी बंदूक थी। दिनेश के साथ परिवार के ही 22 से 26 वर्ष के तीन युवा साथ थे। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow