आय से अधिक संपत्ति मामले में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन गिरफ्तार , कोर्ट ने चार दिन के रिमांड पर भेजा

आय से अधिक संपत्ति एवं भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी शिमला विंग ने उन्हें पूछताछ के लिए शुक्रवार को तलब किया था, जिसके बाद ईडी ने असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने आरोपी असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन को शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपी निशांत सरीन को चार दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं

Oct 10, 2025 - 19:48
Oct 10, 2025 - 19:55
 0  106
आय से अधिक संपत्ति मामले में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन गिरफ्तार , कोर्ट ने चार दिन के रिमांड पर भेजा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  10-10-2025

आय से अधिक संपत्ति एवं भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी शिमला विंग ने उन्हें पूछताछ के लिए शुक्रवार को तलब किया था, जिसके बाद ईडी ने असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने आरोपी असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन को शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपी निशांत सरीन को चार दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। 
ईडी की पूछताछ के दौरान आरोपी से कई अहम खुलासे हो सकते हैं। गौर हो कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने निशांत सरीन के खिलाफ पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत जांच शुरू की है। उन पर अपने पद का दुरुपयोग कर दवा कंपनियों से आर्थिक लाभ लेने , रिश्वतखोरी और जालसाजी जैसे आरोप हैं। विजिलेंस जांच में सामने आया था कि एक अप्रैल 2002 से 21 अगस्त 2019 तक की अवधि में सरीन ने अपनी ज्ञात आय से 53.70 प्रतिशत अधिक मूल्य की संपत्ति अर्जित की। 
जांच में उनके और परिवार के नाम पर शिमला , हमीरपुर , बिलासपुर और चंडीगढ़ में कई संपत्तियां , लग्जरी गाड़ियां , बैंक खाते , नकद राशि और महंगे घरेलू सामान पाए गए। विजिलेंस की तरफ से इन तथ्यों के आधार पर सरीन के खिलाफ शिमला थाने में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। गौर हो कि असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन के खिलाफ विजिलेंस ने साल 2019 में फार्मा कंपनियों से घूस लेने के संबंध में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। 
ईडी ने भी इस वर्ष जून माह में निशांत सरीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल , हरियाणा और पंजाब में उनके सात ठिकानों पर छापेमारी की थी। 22 और 23 जून को चली इस तलाशी में धर्मशाला , बद्दी , पंचकूला और चंडीगढ़ स्थित उनके घरों , कार्यालयों और व्यावसायिक परिसरों से बड़ी मात्रा में दस्तावेज , डिजिटल उपकरण , दो लग्जरी वाहन , 40 बैंक खाते , तीन लॉकर और 60 से अधिक विदेशी शराब की बोतलें जब्त की गई थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow