जनगणना 2027 अभियान के लिए जुन्गा में 36 कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
आगामी 16 जून से आरंभ होने वाली जनगणना -2027 के मध्यनजर जुन्गा में तहसीलदार कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में पर्यवेक्षकों और गणनाकारों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई । जिसमें 06 पर्यवेक्षक और 30 गणनाकारों ने भाग लिया ।
तहसीलदार जुन्गा ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला में जनगणना से जुड़े सभी पहलुओं बारे गहनता से प्रशिक्षण दिया गया ताकि सभी पर्यवेक्षक और गणनाकार प्रथम फेज में 16 जून से होने वाली जनगणना-2027 के तहत हॉउस लिस्टिंग अर्थात मकानों और परिवार की गणना का कार्य समयबद्ध पूरा कर सके । जिसके लिए जुन्गा तहसील को 77 हॉउस लिस्ंिटग ब्लॉक में बांटा गया है ।
उन्होने जुन्गा तहसील की जनता से आग्र्रह किया है कि वह जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहे स्व गणना कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेें और ऑन-लाईन पोर्टल के माध्यम से 15 जून तक जनगणना संबधी सभी जानकारी उपलब्ध करवाएं । उन्होने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल के माध्यम से की जाएगी । उन्होने बताया कि प्रथम फेज का जनगणना अभियान 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलेगा । इस दौरान पर्यवेक्षक और गणनाकार घर घर जाकर हॉउस और परिवार संबधी जानकारी एकत्रित करेगें ।
इस कार्यशाला में ऑफिस कानूनगो अरंविद कुमार के अतिरिक्त मास्टर ट्रेनरर्स रामानंद और मोहित द्वारा जनगणना संबधी प्रशिक्षण दिया गया ।
What's Your Reaction?




