आईपीएस अधिकारी की पत्नी को कांस्टेबल की बेगम ने लगाया दस लाख का चूना , अफसर बीवी ने दर्ज करवाया ठगी का मामला 

सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल की पत्नी द्वारा आईपीएस अधिकारी की पत्नी से दस लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत आईपीएस अधिकारी की पत्नी पुलिस थाना छोटा शिमला में दर्ज करवाई है। पुलिस ने आईपीएस अधिकारी की पत्नी की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है

May 6, 2025 - 18:49
May 6, 2025 - 19:18
 0  110
आईपीएस अधिकारी की पत्नी को कांस्टेबल की बेगम ने लगाया दस लाख का चूना , अफसर बीवी ने दर्ज करवाया ठगी का मामला 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  06-05-2025

सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल की पत्नी द्वारा आईपीएस अधिकारी की पत्नी से दस लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत आईपीएस अधिकारी की पत्नी पुलिस थाना छोटा शिमला में दर्ज करवाई है। पुलिस ने आईपीएस अधिकारी की पत्नी की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ के कांस्टेबल की पत्नी ने आईपीएस पुलिस अधिकारी की पत्नी से दस लाख रुपए उधार लिया। उधार ली राशि के बदले आरोपी महिला पुलिस अधिकारी की पत्नी को चेक भी दिया था , लेकिन जब पुलिस अधिकारी की पत्नी ने आरोपी महिला से उधार दी हुई राशि वापिस मांगी तो उसने लौटाने से मना कर दिया। 
आरोपी महिला द्वारा दिया गया चेक भी बैंक में बाउंस हो गया है। जानकारी के अनुसार अंजू ओझा पत्नी संजीव रंजन ओझा निवासी आईपीएस सेट नंबर 10 टाइप 4 आफिसर्ज कालोनी कुसुमप्टी शिमला ने पुलिस थाना छोटा शिमला में पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति संजीव रंजन ओझा 2020 से 2022 के बीच गुवाहाटी असम में तैनात थे। इस दौरान सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर गुवाहाटी में 9वीं माइल अमेरीगाग गुवाहाटी में कांस्टेबल कुक इमरान भी उनके साथ रहता था। इस दौरान कांस्टेबल इमरान की पत्नी सलमा खातून ने उनसे दस लाख रुपए उधार लिया। 
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी महिला ने पैसा उधार लेने से पहले उनको विश्वास दिलाया कि वह जल्दी उसे वह राशि लौटा देगी , लेकिन उधार लेने के बाद आरोपी ने उसने यह राशि लौटाने से इंकार कर दिया। ऐसे में आईपीएस अधिकारी की पत्नी ने छोटा शिमला थाने में इस मामले में मामला दर्ज करवाया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />