चंबा में ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान फहराएंगे तिरंगा : उपायुक्त

ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से संबंधित तैयारियों बारे उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने आयोजन से जुड़े सभी ज़िला अधिकारियों को समारोह की गरिमा के अनुरूप प्रबंध-व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ज़िला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि होंगे

Aug 8, 2025 - 19:13
Aug 8, 2025 - 19:45
 0  25
चंबा में ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान फहराएंगे तिरंगा : उपायुक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  08-08-2025
ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से संबंधित तैयारियों बारे उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने आयोजन से जुड़े सभी ज़िला अधिकारियों को समारोह की गरिमा के अनुरूप प्रबंध-व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ज़िला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। 
चंबा के चौगान नंबर एक में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने समारोह के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को चौगान की साफ -सफाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि बैठने की समुचित व्यवस्था  सुनिश्चित बनाई जाए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि  समारोह में पुलिस, होमगार्ड , एनसीसी और एनएसएस  तथा वन विभाग की टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी। 
इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी महेला, एसडीएम प्रियांशु खाती , एसी टू डीसी अपराजिता चंदेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow