प्रदेश को मिले 48 फारेस्ट गार्ड , वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में संपन्न हुआ वन रक्षकों का 74वां दीक्षान्त समारोह 

वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में वन रक्षकों के 74वें सत्र के दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया। डॉ पवनेश कुमार, भारतीय वन सेवा अधिकारी , प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) वन विभाग हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  उनके साथ आर‐ लालनुन सान्गा अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल ( शोध एवं प्रशिक्षण ), विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

Oct 29, 2024 - 16:16
Oct 29, 2024 - 16:29
 0  36
प्रदेश को मिले 48 फारेस्ट गार्ड , वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में संपन्न हुआ वन रक्षकों का 74वां दीक्षान्त समारोह 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  29-10-2024
वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में वन रक्षकों के 74वें सत्र के दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया। डॉ पवनेश कुमार, भारतीय वन सेवा अधिकारी , प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) वन विभाग हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  उनके साथ आर‐ लालनुन सान्गा अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल ( शोध एवं प्रशिक्षण ), विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण सत्र 02 अप्रैल, 2024 को प्रारम्भ हुआ था और आज 29 अक्टूबर, 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिस में वन विभाग हिमाचल प्रदेश के 10 वन वृतों क्रमशः बिलासपुर , चम्बा, धर्मशाला , हमीरपुर , कुल्लू , मंडी , नाहन , रामपुर , सोलन एवं वन्य प्राणी शिमला के 48 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया एवं सभी उतीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र, मेडल व ट्रॉफी वितरित किये गए। 
वन प्रशिक्षण संस्थान, चायल की निदेशक बसु कौशल भारतीय वन सेवा अधिकारी ने मुख्य अतिथि का संस्थान की ओर से स्वागत किया व संस्थान की इस प्रशिक्षण सत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंच संचालन का कार्य उप-निदेशक वन प्रशिक्षण संस्थान, चायल श्री अश्वनी कुमार, हिमाचल प्रदेश वन सेवा अधिकारी ने किया। 74 वें बैच के शैक्षिक टापर वन मण्डल नूरपुर के अमित कुमार , द्वितीय स्थान पर कुनिहार वन मण्डल के शुभम अवस्थी व तृतीय स्थान पर वन मण्डल बिलासपुर के रोहित राणा रहे। 12 कि0मी0 मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वन मण्डल पांगी के कुशल कुमार, द्वितीय स्थान पर वन मण्डल नूरपुर के  जसविंदर सिंह व तृतीय स्थान पर वन मण्डल नूरपुर के विक्रमजीत सिंह रहे। 6 कि0मी0 हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रेणुका जी वन मंडल के सत्य पाल , द्वितीय स्थान पर वन मण्डल पालमपुर के नवीन कुमार व तृतीय स्थान पर वन मण्डल हमीरपुर के संत राम छाजटा रहे। 
सत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार वन मण्डल पांगी के कुशल कुमार को दिया गया। 74 वें बैच के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार जो कि शैक्षिक, टूर, वायवा व कन्डक्ट में 1500 में से अधिकतम 1238 (82.53 प्रतिशत) अंक प्राप्त करने पर कुनिहार वन मण्डल के शुभम अवस्थी को दिया गया। मुख्य अतिथि ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षुओं को अपने कार्य क्षेत्र में जा कर प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त किए ज्ञान को समुचित रूप में जनता के लाभ के लिए नियम-कानून का पालन करते हुए प्रयोग करने पर बल दिया। वन प्रशिक्षण संस्थान चायल की ओर से मुख्य अतिथि व आए हुए अन्य अतिथिगणों का धन्यवाद वन प्रशिक्षण संस्थान, चायल के संयुक्त निदेशक मोहित दत्ता, हिमाचल प्रदेश वन सेवा अधिकारी ने किया। 
दीक्षांत समारोह में बसु कौशल , अरण्यपाल एवं निदेशक वन प्रशिक्षण संस्थान चायल ,  मोहित दत्ता व  अशवनी कुमार , उप-निदेशक वन प्रशिक्षण संस्थान  चायल, वन राजिक तारा दत्त , रीना ठाकुर ,  वनीता भारद्वाज ,  अनिल ठाकुर व  भरत कोहली, उप वन राजिक  मोहित गौतम व संदीप कुमार व वन रक्षक , वन प्रशिक्षण संस्थान चायल सर्व अंकुश शर्मा , सुमेश राज , वैशाली ठाकुर , बंधु शर्मा व अनुज कुमार तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow