फिर शुरू हुई मूरंग-हरिद्वार के बीच एचआरटीसी की बस सेवा , रूट परमिट न मिलने के चलते तीन वर्ष पूर्व बंद हुई थी सेवा 

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ से चलने वाली मूरंग-हरिद्वार बस सेवा शुरू हो गई है। तीन वर्ष बाद बस सेवा शुरू होने से जिला किन्नौर के हजारों लोगों राहत मिली है। यह बस सेवा अगस्त 2021 से मार्ग परमिट न होने के चलते बंद हुई थी

Oct 29, 2024 - 16:19
Oct 29, 2024 - 16:30
 0  44
फिर शुरू हुई मूरंग-हरिद्वार के बीच एचआरटीसी की बस सेवा , रूट परमिट न मिलने के चलते तीन वर्ष पूर्व बंद हुई थी सेवा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ  29-10-2024

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ से चलने वाली मूरंग-हरिद्वार बस सेवा शुरू हो गई है। तीन वर्ष बाद बस सेवा शुरू होने से जिला किन्नौर के हजारों लोगों राहत मिली है। यह बस सेवा अगस्त 2021 से मार्ग परमिट न होने के चलते बंद हुई थी। 
यह बस सुबह रिकांगपिओ से 8 : 55 बजे और अगले दिन सुबह 4:00 बजे हरिद्वार पहुंचती है। इस रूट के लिए परमिट न होने के चलते अगस्त 2021 से बस सेवा को बंद कर दिया गया था। तीन वर्ष बीत जाने के बाद 11 अक्टूबर से मार्ग परमिट लेने के बाद इस बस सेवा को शुरू कर दिया है। रिकांगपिओ से सीधे हरिद्वार जाने वाले हजारों यात्रियों को सुविधा मिल रही है। 
क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शर्मा ने कहा कि बस की समय सारिणी के अनुसार सुबह रिकांगपिओ से 8:55 बजे चलकर हरिद्वार अगले दिन सुबह 4:00 बजे पहुंचती है। उसी दिन हरिद्वार से शाम 6:00 बजे रिकांगपिओ के लिए चलती है। यह बस वाया देहरादून चलती है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow