शिमला की SDM ओशीन शर्मा पर प्रशासनिक रौब दिखाने के आरोप
शिमला में सील्ड और रेस्ट्रिक्टेड रोड को लेकर जारी विवाद के बीच प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका भी चर्चा में आ गई है। आरोप है कि शिमला की SDM ओशिन शर्मा ने मीडिया के सामने प्रशासनिक रौब जमाने का प्रयास किया।
शिमला में सील्ड और रेस्ट्रिक्टेड रोड को लेकर जारी विवाद के बीच प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका भी चर्चा में आ गई है। आरोप है कि शिमला की SDM ओशिन शर्मा ने मीडिया के सामने प्रशासनिक रौब जमाने का प्रयास किया। मामला उस समय गरमा गया, जब हिमाचल हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने वीआईपी वाहनों को रोकने पर आपत्ति जताई। घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सोशल मीडिया में अक्सर चर्चाओं में रहने वाली अधिकारी ओशिन शर्मा के कामकाज को लेकर बहस होती रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मुख्य सचिव स्तर पर भी उनके संबंध में जांच बैठाए जाने की चर्चा सामने आ चुकी है। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक अधिकार और कानून के समान अनुपालन को लेकर अब यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
What's Your Reaction?



