अयोध्या के बाद देश के पहले नौ दिवसीय श्रीरामार्चा महायज्ञ महोत्सव का शोभायात्रा के साथ शुभारंभ

अयोध्या के बाद देश के पहले नौ दिवसीय श्रीरामार्चा महायज्ञ महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हो गया। 151 दिव्य कलशों व ध्वजा पताका के साथ

Nov 7, 2024 - 13:33
 0  44
अयोध्या के बाद देश के पहले नौ दिवसीय श्रीरामार्चा महायज्ञ महोत्सव का शोभायात्रा के साथ शुभारंभ
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    07-10-2024

अयोध्या के बाद देश के पहले नौ दिवसीय श्रीरामार्चा महायज्ञ महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हो गया। 151 दिव्य कलशों व ध्वजा पताका के साथ पुलिस होमगार्ड बैंड की धुन और गणपति जलौनी, स्नोर घाटी की देवी जालपा, पुरानी मंडी की देवी जगजननी के देवलुओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाकर छोटी काशी मंडी को गुंजायमान कर दिया। 

शोभायात्रा शीतला मंदिर समखेतर से पड्डल मैदान पहुंची। जहां देवी-देवता अपने-अपने पंडाल में विराजमान हुए और कथा व्यास श्रीमानस पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य, स्वामी श्री रामललाचार्य जी महाराज, श्री मानस पीठ खजुरीताल जिला मैहर मध्यप्रदेश ने श्रीराम कथा का शुभांरभ श्रीराम नाम संकीर्तन से किया। 

बता दें कि मंडी के छोटा पड्डल मैदान में श्रीरामार्चा महायज्ञ व श्रीराम कथा का आयोजन महंत स्वामी श्री राजेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा करवाया जा रहा है। इस महायज्ञ में देशभर से विभिन्न संप्रदायों, दंडी स्वामी, अखाडों से संत भाग ले रहे हैं। काशी के विद्वान वटुकों द्वारा स्वास्तिवाचन और वेद पाठ किया जा रहा है। साथ ही यज्ञेश्वरी देशी गौमाता का दूध, घी और गोमूत्र यज्ञ के उपयोग में लिया जा रहा है। 

बछड़ों सहित 12 गोमाता और एक बड़ा नंदी यज्ञ स्थल की शोभा बढ़ा रहे हैं। महंत राजेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि यज्ञ को लेकर सभी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता को निमंत्रण दिया गया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow