प्रदेश में गांरटियों की स्थिति यह कि खोदा पहाड़ निकली चूहिया : डॉ  बिंदल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश की जनता को धोखा दे रही है, गांरटियों के नाम पर धोखा दिया और गांरटियों की स्थिति यह हो गई कि खोदा पहाड़ निकली चूहिया

Nov 7, 2024 - 13:28
Nov 7, 2024 - 13:29
 0  54
प्रदेश में गांरटियों की स्थिति यह कि खोदा पहाड़ निकली चूहिया : डॉ  बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

आपकी गांरटी न बेरोजगार को रोजगार मिला और न बहनों को उनकी सम्मान राशि मिली

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-11-2024

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश की जनता को धोखा दे रही है, गांरटियों के नाम पर धोखा दिया और गांरटियों की स्थिति यह हो गई कि खोदा पहाड़ निकली चूहिया । बोलते हैं हमने पांच गांरटियां पूर्ण कर ली और गांरटियां, क्या पूरी कर दी, आपने कहा था 28 लाख बहनों को 1500 रू मिलेगा। 

हर 18 साल से उपर की सभी महिलाओं को मिलेगा और पहली कैबिनैट में मिलेगा, कहां मिला ? सब इन्तजार में बैठे हैं और आप कह रहे है गांरटी पूरी कर दी। इसी तरह से आपने कहा कि 1 लाख सरकारी रोजगार पहली कैबिनैट में मिलेगा, आपने ढेड लाख पदों को खत्म कर दिया, लीपा पोती पर आ गए और कह रहे है जब जरूरत होगी तो उन्हें दोबारा से रीजनरेट कर दिया जाएगा। 

यह कौन सी गांरटी पूरी हुई, नौकरी देने वाले संस्थान बन्द कर दिए आज तक किसी को नौकरी नहीं दी, दो साल पूरे होने को आए, सरकार अपना दो साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाएगी। उन्होंने कहा की आपने कहा था कि दूध किसान का 100 रू बिकेगा और कहीं-कहीं ही 45 रू लीटर दूध की खरीद हो रही है और आप कह रहे हैं गांरटी पूरी हो गई। 

यह है क्या, आपकी गांरटी न बेरोजगार को रोजगार मिला और न बहनों को उनकी सम्मान राशि मिली। उसके साथ अपना नाम जरूर लगा दिया। विकास बन्द हो गया, संस्थान बन्द हो गए और अब तो स्थिति यह आ गई कि सरकार कर्मचारियों को तनखाह देने में भी अपनी छाति चौड़ी कर रही हैं हमने कर्मचारियों को समय पर तनखाह दे दी।

आप तनखाह देने को भी बहुत बड़ी उपलब्धि मान रहे है यह तो सरकार का काम है। यह प्रदेश के बेरोजगारों के साथ, महिलाओं के साथ, किसानों के साथ धोखा है। अब तो आउटसोर्स कर्मचारी भी सड़को पर हैं। आज सभी कर्मचारियों के अन्दर भी भारी असन्तोष है। नए लगाने की बात तो दूर रही आपने कहा था कि हम सेवानिवृत कर्मचारियों को भी काम पर लगाएंगे। 

ऐसे में रोजगार कहां से मिलेगा। ऐसी स्थिति जो आज प्रदेश सरकार की बनी है ऐसा पहले कभी नहीं हुआ । कांग्रेस संगठन और सरकार के अन्दर जो घमासान मचा हुआ है कि आज कांग्रेस की उपर से नीचे तक सभी ईकाइयों को भंग कर दिया। यह सरकार और संगठन में जो रस्सा कस्सी चल रही है उसका यह परिणाम है। इसके कारण हिमाचल की जनता भुगत रही है। ये दो साल की उपलब्धियां कांग्रेस और वर्तमान सरकार की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow