आरसेटी ने महिलाओं को सिखाया पेपर कवर और लिफाफे बनाना

 मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में महिलाओं के लिए आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में लगभग 25 महिलाओं ने पेपर कवर, फाइल और लिफाफे इत्यादि उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

May 22, 2026 - 20:07
 0  2
आरसेटी ने महिलाओं को सिखाया पेपर कवर और लिफाफे बनाना

हमीरपुर 22 मई, 2026 :

 मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में महिलाओं के लिए आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में लगभग 25 महिलाओं ने पेपर कवर, फाइल और लिफाफे इत्यादि उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने कहा कि संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार आरंभ कर सकती हैं। इसके लिए विभिन्न बैंकों से ऋण प्राप्त करने में आरसेटी भी महिलाओं की मदद कर सकता है। उन्होंने महिलाओं से विभिन्न विभागों और बैंकों की ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

 इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर के मूल्यांकनकर्ता संसार चंद और हरबंस लाल, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, आरसेटी के फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow