इनर व्हील क्लब द्वारा नाहन पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इनर व्हील क्लब द्वारा नाहन पीजी कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी

Oct 8, 2024 - 19:03
 0  52
इनर व्हील क्लब द्वारा नाहन पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   08-10-2024

इनर व्हील क्लब द्वारा नाहन पीजी कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता डॉक्टर प्रतिभा ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव के उपाय और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में चीफ एडवाइजर मधु बिंदल के साथ संजना सैनी, सुनीता शर्मा, अलका गुप्ता, सुनैना अग्रवाल, रीता शर्मा और वायरिंग की गुप्ता जैसी कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। 

सभी ने छात्राओं को इस गंभीर बीमारी से बचाव के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम ने छात्राओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ाने व उन्हें सही जानकारी प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow