उपभोक्ता घर बैठे ही अपने राशन कार्ड को अधिकतम दो बिजली मीटरों से कर सकेंगे लिंक 

हिमाचल प्रदेश में बिजली सब्सिडी लेने के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड को मीटरों से जोड़ने (लिंकेज) की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लाइव किया जाएगा, जहां उपभोक्ता घर बैठे ही अपने राशन कार्ड को अधिकतम दो बिजली मीटरों से लिंक कर सकेंगे

Apr 4, 2026 - 12:13
 0  58
उपभोक्ता घर बैठे ही अपने राशन कार्ड को अधिकतम दो बिजली मीटरों से कर सकेंगे लिंक 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - शिमला   04-04-2026

हिमाचल प्रदेश में बिजली सब्सिडी लेने के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड को मीटरों से जोड़ने (लिंकेज) की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लाइव किया जाएगा, जहां उपभोक्ता घर बैठे ही अपने राशन कार्ड को अधिकतम दो बिजली मीटरों से लिंक कर सकेंगे। 

सरकार का दावा है कि इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी हो जाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि व्यवस्था में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

नई व्यवस्था के तहत अब एक राशन कार्ड पर अधिकतम दो बिजली मीटरों को ही सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। यानी जिन परिवारों के नाम पर एक से अधिक मीटर हैं, उन्हें केवल दो मीटर तक ही रियायत मिलेगी। तीसरे मीटर पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी। उपभोक्ताओं को बिजली दरों का पूरा शुल्क चुकाना पड़ेगा। 

सब्सिडी लेने के लिए लिंकेज करवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर उपभोक्ताओं को अपना राशन कार्ड नंबर और बिजली मीटर से संबंधित विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने पर दोनों को लिंक कर दिया जाएगा। 

ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से सब्सिडी वितरण में पारदर्शिता आएगी और अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा। सरकार को वास्तविक लाभार्थियों का सटीक डाटा भी मिल सकेगा, जिससे भविष्य की योजनाओं को और बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow