भाई की जगह परीक्षा देने बैठी बहन, एग्जाम शुरू होने के 10 मिनट बाद पकड़ी
राजधानी शिमला के संजौली कॉलेज परीक्षा केंद्र में मुन्नाभाई स्टाइल में धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहन अपने सगे भाई की जगह फर्जी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा देने पहुंच गई। हालांकि उसकी यह चालाकी ज्यादा देर नहीं चल सकी और परीक्षा शुरू होने के महज 10 मिनट के भीतर ही मुस्तैद इनविजिलेटर ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार यह घटना गवर्नमैंट कॉलेज संजौली (इग्नू स्टडी सैंटर 1101) की है। यहां बीएजी कोर्स की परीक्षा चल रही थी। कमरा नंबर-9 में तैनात इनविजिलेटर प्रवीण कुमार को एक छात्र की जगह बैठी युवती पर कुछ शक हुआ। जब उन्होंने कड़ाई से जांच की तो पता चला कि परीक्षा देने आई युवती का नाम अंबिका है, जो सिरमौर जिले के रोहनाट की रहने वाली है। वह अपने भाई रणजीत के स्थान पर परीक्षा दे रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा केंद्र के अधीक्षक डॉ. मदन शांडिल ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने डॉ. शांडिल की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती के खिलाफ बीएनएस की धारा 319(2) के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना सदर शिमला की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में भाई-बहन के अलावा क्या कोई और भी शामिल था।
What's Your Reaction?