तकलेच में जिला स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिताएं आंरभ , 21 खण्डों के 850 विद्यार्थी ले रहे भाग 

जिला स्तरीय अंडर- 14 छात्र वर्ग माइनर गेम्स की खेलकूद प्रतियोगिता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच में आरंभ हुई। इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 21 खण्डों के 850 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इन माइनर गेम्स में कबड्डी वॉलीबॉल , खो-खो बैडमिंटन , जूडो तथा कुश्ती की प्रतियोगिताएं होगी। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ तकलेच पंचायत की प्रधान नमिता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया

Oct 8, 2025 - 18:14
 0  28
तकलेच में जिला स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिताएं आंरभ , 21 खण्डों के 850 विद्यार्थी ले रहे भाग 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  08-10-2025
जिला स्तरीय अंडर- 14 छात्र वर्ग माइनर गेम्स की खेलकूद प्रतियोगिता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच में आरंभ हुई। इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 21 खण्डों के 850 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इन माइनर गेम्स में कबड्डी वॉलीबॉल , खो-खो बैडमिंटन , जूडो तथा कुश्ती की प्रतियोगिताएं होगी। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ तकलेच पंचायत की प्रधान नमिता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। 
उन्होने खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। उप प्रधान महेन्द्र सिंह ठाकुर और जोन अध्यक्ष शिव राज ठाकुर बतौर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक सचिव नेक राम चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और टूर्नामेंट के लिए किए गए प्रबंधों बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होने टूर्नामेंट में दिए गए सहयोग के लिए स्थानीय लोगों , महिला मंडल, युवक मंडल, व्यापार मंडल और एसएमसी का आभार व्यक्त किया। 
मशोबरा खंड के खेल प्रभारी नंदलाल शर्मा ने मंच का सफल संचालन किया और प्रेरणादायक रूबाईयां सुनाकार खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर एडीपीओ शिमला राजेश चौहान , स्थानीय पाठशाला के डीपीई संजय नेगी और पीईटी कमलेश सहित विभिन्न स्कूलों से आए शारीरिक शिक्षकों व भारी संख्या में स्थानीय व खिलाड़ी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow