एक साथ जलीं चार चिताएं , बच्चे ने दी मुखाग्नि ,  बिलासपुर बस हादसे ने दिए कभी न भरने वाले जख्म 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं के भल्लू पुल के पास हुए मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की माैत हो गई। इस बस हादसे ने फगोग गांव के एक ही परिवार के चार लोगों को काल का ग्रास बना दिया

Oct 8, 2025 - 18:12
 0  88
एक साथ जलीं चार चिताएं , बच्चे ने दी मुखाग्नि ,  बिलासपुर बस हादसे ने दिए कभी न भरने वाले जख्म 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  08-10-2025

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं के भल्लू पुल के पास हुए मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की माैत हो गई। इस बस हादसे ने फगोग गांव के एक ही परिवार के चार लोगों को काल का ग्रास बना दिया। 
बुधवार को जब गांव के शमशान घाट पर चार चिताएं एक साथ जलने लगीं तो मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। हादसे में सुरक्षित बचे बच्चे ने अपने परिजनों की चिता को मुखाग्नि दी। लोगों ने कहा कि यह पहला मौका है कि इलाके में इस प्रकार की दर्दनाक घटना सामने आई। हादसे में परिवार की दो महिलाएं और दो बच्चों की मौत हो गई। 
इसमें फगोग गांव की अंजना कुमारी, उसके दो बेटे नक्ष व आरव और उसकी जेठानी कमलेश कुमारी की मौत हो गई। अंजू कुमारी और कमलेश कुमारी का मायका गंगलोह थेह गांव में था। बताया जा रहा है कि दोनों देवरानी और जेठानी मायके से अपने ससुराल फगोग जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow