ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में अपने जौहर दिखाएगा राजगढ़ का अंकुश

राजगढ़ ब्लॉक के धाली गावं के मेधावी युवा अंकुश बनोल्टा अब ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में अपने जौहर दिखाएंगे। हाल ही में पटियाला विश्वविद्यालय में संपन्न हुई इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 70 से 74 किलोग्राम वजन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अंकुश का चयन ऑल ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ है जो कि आगामी 05 नवंबर को अमृतसर में होने जा रही है

Oct 26, 2024 - 02:43
 0  27
ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में अपने जौहर दिखाएगा राजगढ़ का अंकुश
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़  25-10-2024
राजगढ़ ब्लॉक के धाली गावं के मेधावी युवा अंकुश बनोल्टा अब ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में अपने जौहर दिखाएंगे। हाल ही में पटियाला विश्वविद्यालय में संपन्न हुई इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 70 से 74 किलोग्राम वजन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अंकुश का चयन ऑल ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ है जो कि आगामी 05 नवंबर को अमृतसर में होने जा रही है। ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में चयन होने से अंकुश के परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 
अंकुश के माता पिता को मोबाइल पर बेटे की इस उपलब्धि पर बधाइयां मिल रही है। गौर रहे कि इससे पहले भी बीते वर्ष दिसंबर में अंकुश ने पंजाब अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीता था  अब अंकुश का चयन ऑल इंडिया विश्वविद्यालय की खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है जहां पर वह ताइक्वांडों में अपने जौहर दिखाएगें। अंकुश मूलतः राजगढ़ ब्लॉक के धाली डिब्बर के निवासी है और इन दिनों शहीद कांशीराम भागों माजरा कॉलेज पटियाला से  फिजिकल एजुकेशन में स्नातक डिग्री कर रहे है। 
अंकुश ने 12 वीं कक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी मझगांव से उत्तीर्ण की है। इसके उपरांत अंकुश ने स्नातक की परीक्षा डिग्री कॉलेज सोलन से हासिल की है। अंकुश के पिता सही राम बनोल्टा जल शक्ति विभाग में कार्यरत है और माता मंगेश बनोल्टा गृहिणी है। अंकुश के माता पिता बेटे की उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्न है। इनका कहना है कि अंकुश बचपन से ही काफी होनहार बालक रहा है और पढ़ाई के साथ साथ हर प्रकार के खेलों में बढ़ चढ़ कर भाग लेता रहा है। 
अंकुश ने एक साक्षात्कार में बताया कि वह व्यक्तिगत खेल में भाग लेना ज्यादा पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो और बॉक्सिंग खेल की शुरुआत उन्होंने देवठी मझगांव स्कूल से आरंभ की है। जिसका श्रेय वह अपने शारीरिक शिक्षक कमलेश ठाकुर को देते हैं जिनकी प्रेरणा से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow