हरिपुरधार के डोलना गांव में धूमधाम से मनाई गई गोगापीर महाराज की गुगाल, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद

उपमंडल संगड़ाह की उपतहसील हरिपुरधार के अंतर्गत पटवार सर्कल बड़ोल के गांव डोलना में गोगापीर महाराज की गुगाल श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने गोगापीर महाराज की माड़ी में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।

Sep 6, 2026 - 18:00
 0  48
हरिपुरधार के डोलना गांव में धूमधाम से मनाई गई गोगापीर महाराज की गुगाल, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद

यंग वार्ता न्यूज/लाल सिंह, हरिपुरधार, 06 सितंबर 2026

उपमंडल संगड़ाह की उपतहसील हरिपुरधार के अंतर्गत पटवार सर्कल बड़ोल के गांव डोलना में गोगापीर महाराज की गुगाल श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने गोगापीर महाराज की माड़ी में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वरी साध्वी कुबजा गिरी के सानिध्य में डोलना, ब्योंग और बगियां क्षेत्र की धियाणियों ने गोगापीर महाराज पीर शेड के निर्माण के लिए 17,500 रुपये की धनराशि भेंट की। महिलाओं के इस सराहनीय योगदान को माड़ी समिति के सदस्यों ने अविस्मरणीय बताया।

नवमी के अवसर पर साध्वी कुबजा गिरी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग एक हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गोगापीर महाराज के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

माड़ी समिति के सदस्यों ने बताया कि गोगापीर महाराज के प्रांगण में तैयार किए गए नए शेड के निर्माण पर लगभग डेढ़ लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। इसमें श्रद्धालुओं द्वारा दी गई धनराशि के साथ गोगापीर महाराज के नाम पर उपलब्ध राशि का भी उपयोग किया गया।

समिति ने बताया कि नए शेड के निर्माण से अब रात्रि जागरण और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को बारिश और खराब मौसम से राहत मिलेगी। शेड के नीचे हजारों लोग एकत्रित हो सकते हैं, जिससे भविष्य में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।

गोगापीर महाराज की गुगाल के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने गोगापीर महाराज से क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी पर उनकी कृपा दृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />