चंबा-तीसा मार्ग पर चलती निजी बस पर पहाड़ी से गिरा मलबा, खाई में गिरने से बाल-बाल बची बस 

हिमाचल प्रदेश के चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर चलती निजी बस पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और अगला हिस्सा सड़क से बाहर चला गया

Feb 22, 2025 - 13:21
 0  7
चंबा-तीसा मार्ग पर चलती निजी बस पर पहाड़ी से गिरा मलबा, खाई में गिरने से बाल-बाल बची बस 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     22-02-2025

हिमाचल प्रदेश के चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर चलती निजी बस पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और अगला हिस्सा सड़क से बाहर चला गया। हालांकि, चालक की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। 

मलबे की चपेट में आने से दो यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे   मंगली-चंबा रूट पर जा रही बस बड़ोह नामक स्थान पर पहुंची।

इस दौरान पहाड़ी से अचानक गिरे मलबे का आभास होते ही चालक ने बिना समय गंवाते हुए आपातकालीन ब्रेक लगा कर बस को खाई में गिरने से रोका। मलबे की वजह से बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा पहुंची। 

इससे बस में माैजूद करीब 15 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। परिचालक ने  सभी 15 सवारियों को सुरक्षित बाहर  निकाला। हालांकि, दो सवारियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow