एसएफआई शिमला शहरी इकाई का 24वाँ सम्मेलन चित्कारा पार्क कैथू में हुआ सम्पन्न

तिलक राज को अध्यक्ष व प्रवेश को सचिव के रूप में जिम्मेदारी दी गई। अक्टूबर 1, 2026 को एस एफ आई शिमला शहरी इकाई का 24वाँ वार्षिक सम्मेलन कैथू के अंदर पूरा हुआ । सम्मेलन से 23 सदस्यों को कमिटी का चुनाव किया गया । 8 सदस्यों का सचिवालयमंडल बनाया गया ।जिसमें सह सचिव के तौर पर कुशल , प्रवेश , कृतिका को और उपाध्यक्ष के तौर पर हिमांशु , अक्षद व सुहानी को चुना गया ।

Oct 1, 2026 - 17:55
 0  17
एसएफआई शिमला शहरी इकाई का 24वाँ सम्मेलन चित्कारा पार्क कैथू में हुआ सम्पन्न

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 1 अक्टूबर : 

तिलक राज को अध्यक्ष व प्रवेश को सचिव के रूप में जिम्मेदारी दी गई। अक्टूबर 1, 2026 को एस एफ आई शिमला शहरी इकाई का 24वाँ वार्षिक सम्मेलन कैथू के अंदर पूरा हुआ । सम्मेलन से 23 सदस्यों को कमिटी का चुनाव किया गया । 8 सदस्यों का सचिवालयमंडल बनाया गया ।जिसमें सह सचिव के तौर पर कुशल , प्रवेश , कृतिका को और उपाध्यक्ष के तौर पर हिमांशु , अक्षद व सुहानी को चुना गया । प्रधान पद की जिम्मेदारी तिलकराज को और सचिव की जिम्मेदार प्रवेश को सौंपी गई । जिसमें  150 छात्र छात्राओं ने भाग लिया । सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय , राष्ट्रीय व कई छात्र मुद्दों कर चर्चा परिचर्चा की गई । सम्मेलन के समक्ष आने वाले समय संगठन की दिशा को तय किया गया ।

सम्मेलन का उदघाटन भाषण SFI शिमला जिला के अध्यक्ष विवेक नेहरा के द्वारा किया गया । अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर बात रखते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान विश्व 2 धड़ों में बंटा हुआ है,  पूँजीवाद और समाजवादी । पूंजीवादी व्यवस्था का नेतृत्व अमेरिका के द्वारा किया जा रहा है । पूंजीवादी व्यवस्था संकट के दौर से गुज़र रही है । और इस व्यवस्था को कायम रखने के लिए अमेरिका के द्वारा लगातार युद्धों का सहारा लिया जाता है । ईरान पर इजराइल के द्वारा हमला करना , वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति को अगुवा करना , फिलिस्तीन के अंदर नरसंहार करना सबके पूछे अमेरिका की साम्राज्यवादी नीतियां जिम्मेदार है । UNO संयुक्त राष्ट्र संघ पर लगातार अमेरिका अपना प्रभुत्व कायम करता जा रहा है । 

सम्मेलन के समक्ष DYFI शिमला शहर के अध्यक्ष शाहबाज़ खान भी मौजूद रहे , साथ ही मजदूरों के जनवादी संगठन CITU से जिला के सचिव रमाकांत मिश्रा के द्वारा सम्मेलन को शुभकामना संदेश पेश किया गया ।

 सम्मेलन की समीक्षा करते हुए शिमला जिला के सचिव पवन ने कहा कि पिछले 1 वर्ष में शिमला शहरी इकाई बेहतरी की ओर अग्रसर हुई है । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब देश के अंदर लगातार छात्रों के अधिकारों पर हमले किए जा रहे है,  ऐसे समय में छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करना ही SFI की प्राथमिकता है ।

अंत में नवनिर्वाचित प्रधान और सचिव के द्वारा सम्मेलन को संबोधित किया गया । व आने वाले समय में शिमला शहर के अंदर छात्रों के मुद्दों के लिए आंदोलन खड़ा करने की बात कही गई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />