जम्मू के अखनूर सेक्टर में एलओसी पर गोलीबारी में सेना के जवान सूबेदार कुलदीप चंद शहीद 

जम्मू के अखनूर सेक्टर में एलओसी पर शुक्रवार रात सीमा पार से पाकिस्तान रेंजरों ने सीजफायर का उल्लंघन किया। गोलीबारी में सेना के एक जवान सूबेदार कुलदीप चंद का बलिदान

Apr 12, 2025 - 16:17
 0  152
जम्मू के अखनूर सेक्टर में एलओसी पर गोलीबारी में सेना के जवान सूबेदार कुलदीप चंद शहीद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     12-04-2025

जम्मू के अखनूर सेक्टर में एलओसी पर शुक्रवार रात सीमा पार से पाकिस्तान रेंजरों ने सीजफायर का उल्लंघन किया। गोलीबारी में सेना के एक जवान सूबेदार कुलदीप चंद का बलिदान हो गया है। बलिदानी सैनिक हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के कोहलवीं गांव का है। 

कुलदीप चंद और उनकी टीम ने आतंकियों को बॉर्डर पार नहीं करने दिया। हालांकि, उनकी जान भी नहीं बच पाई। कुलदीप चंद दो माह पूर्व छुट्टी काटकर गए थे। वह अपने पीछे बेटा बेटी पत्नी और बुजुर्ग माता पिता छोड़ गए हैं। सूचना मिलते ही कुलदीप चंद के पैतृक गांव में मातम पसर चुका है। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बलिदानी कुलदीप चंद की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ''मेरे विधानसभा क्षेत्र नादौन के कोहलवीं गांव निवासी कुलदीप कुमार जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। 

देश की सेवा में उनके अविस्मरणीय योगदान को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।''

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow