जुब्बल नावर कोटखाई में पूरी गति के साथ चल रहे विकास कार्य : शिक्षा मंत्री 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जुब्बल में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। शिक्षा मंत्री ने खड़ापत्थर स्थित जलशक्ति विभाग के जुब्बल मण्डल के अंतर्गत 38 लाख रूपये से निर्मित होने वाले "निरिक्षण कुटीर " का भूमि पूजन किया

Apr 5, 2025 - 10:53
 0  35
जुब्बल नावर कोटखाई में पूरी गति के साथ चल रहे विकास कार्य : शिक्षा मंत्री 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - शिमला    05-04-2024

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जुब्बल में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। शिक्षा मंत्री ने खड़ापत्थर स्थित जलशक्ति विभाग के जुब्बल मण्डल के अंतर्गत 38 लाख रूपये से निर्मित होने वाले "निरिक्षण कुटीर " का भूमि पूजन किया। गौर तलब है कि यह निर्माण कार्य निर्माणाधीन पब्बर नदी से उठाऊ पेयजल योजना का एक अंग है जिसके माध्यम से क्षेत्र की लगभग 23 पंचायतों को पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा। 

इस विद्यालय के निर्माण में 25 लाख रुपये का व्यय किया गया है। इसी के साथ ही शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय खड़ापत्थर का निर्माण भी किया जाना है, जिसके लिए 80 लाख रूपये की स्वीकृति भी मिल चुकी है । शिक्षा मंत्री ने निर्माण से जुड़े अधिकारियों को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिये। 

तत्पश्चात शिक्षा मंत्री मंढोल पहुंचे जहाँ पर उन्होंने 6 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्तरोन्नत होने वाली"मंढोल नगरकोटी शेलापानी जोहटा " संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। मंढोल में आयोजित एक भव्य समारोह में शिक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मंढोल गाँव उनके विधानसभा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण और बड़ा गाँव है और यहाँ के निवासियों का सहयोग सदैव ही उनके साथ रहा है। 

विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री एवं स्थानीय जनता के सहयोग से जुब्बल नावर कोटखाई में विकास कार्य पूरी गति के साथ चल रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि बागवानी बहुल क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में सड़क निर्माण सबसे महत्वपूर्ण कार्य है जिससे कि बागवान समय पर अपनी फसल को बाजार तक पहुंचा सके। 

इसी के दृष्टिगत वर्तमान सरकार ने सड़क निर्माण में प्रशंसनीय कार्य किया है और सरकार के आधे से भी कम कार्यकाल में 115 सड़कों की पासिंग की है और यह यह कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। रोहित ठाकुर ने यह भी बताया कि हमारा क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भी परिपूर्ण है और आने वाले समय में पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से भी सड़कों का निर्माण एक अति महत्वपूर्ण कार्य है। 

बागबानों को मिलने वाली सब्सिडी को लेकर उन्होंने बताया कि इस विषय को वो जल्द से जल्द मुख्यमंत्री और बाग़वानी मंत्री के संज्ञान में लाएंगे, जिससे कि बागबानों को उनकी ज़रूरत का सामान और सब्सिडी जल्द से जल्द प्राप्त हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow