मर्ज बढ़ता गया, ज्यों ज्यों दवा की , कर्ज बढ़ता गया ज्यों ज्यों कांग्रेस सरकार आगे बढ़ी : डॉ. राजीव बिंदल

कांग्रेस पार्टी एवं सरकार का धरना उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ करता है। कांग्रेस ने 2013 में सत्ता के लालच में वक्फ नियमों में बदलाव किए और वो बदल देश के लिए घातक साबित हुए और गरीब मुसलमानों के लिए हानिकारक साबित हुए। डॉ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा करते हुए इस बात के संबंध में कोई उत्तर नहीं आया कि 2013 में केवल वोटों के लालच में वक्फ कानून में बदलाव क्यों किए

Apr 4, 2025 - 13:05
Apr 4, 2025 - 13:05
 0  44
मर्ज बढ़ता गया, ज्यों ज्यों दवा की , कर्ज बढ़ता गया ज्यों ज्यों कांग्रेस सरकार आगे बढ़ी : डॉ. राजीव बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  04-04-2025
कांग्रेस पार्टी एवं सरकार का धरना उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ करता है। कांग्रेस ने 2013 में सत्ता के लालच में वक्फ नियमों में बदलाव किए और वो बदल देश के लिए घातक साबित हुए और गरीब मुसलमानों के लिए हानिकारक साबित हुए। डॉ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा करते हुए इस बात के संबंध में कोई उत्तर नहीं आया कि 2013 में केवल वोटों के लालच में वक्फ कानून में बदलाव क्यों किए ? और जब पूरे देश के लोगों को यह समझ आया गया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने स्वार्थ हित साधन के लिए कानूनों में बदल करके देश के खिलाफ काम किया तो अब कांग्रेस धरने पर उतारू है। 
ये तो कहावत ऐसी हो गई कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे यानि गलती कांग्रेस ने की और दोष भाजपा पर। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी/सरकार का धरना हिमाचल प्रदेश की जनता की बदहाली से ध्यान बंटाने के लिए किया जा रहा धरना है। उन्होंने कहा कि 900 करोड़ का कर्ज सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025 के पहले सप्ताह में ले लिया और धरातल पर तालाबंदी का दौर निरंतर जारी है। डाॅ. बिंदल ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र भाई मोदी सरकार लगातार प्रदेश को सैकड़ों, हजारों करोड़ रू0 दे रही है जिसमें इसी सप्ताह, सड़कों, पुलों, टनल्स के लिए सैकड़ों करोड़ रू0 स्वीकृत किए गए हैं। 
कांग्रेस सरकार ने कुछ ऐसे नेता लगा रखे हैं जो लगातार ढोल पीटते रहते हैं कि केंद्र से पैसा नहीं आया। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सरकार के धरने की निंदा करती है। विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु पर पूरा प्रदेश सड़कों पर उतर कर स्व0 विमल नेगी को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है, सीबीआई जांच की मांग कर रहा है और कांग्रेस सरकार खामोश है। प्रदेश में माफिया राज दनदना रहा है, विकास बंद हैं। इन चीजों के प्रति सरकार चिंतन करे न कि धरना करे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow