तीन साल में सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में किया बेहतरीन काम : रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और इस दौरान सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी हर विभाग और हर क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में अब तक 7 हजार नियमित भर्तियां की जा चुकी हैं। इनमें जेबीटी से लेकर कॉलेज कैडर के प्रिंसिपल तक की नियुक्तियां शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि विभिन्न पदों पर हजारों नई भर्तियां जल्द की जाएंगी

Oct 10, 2025 - 19:22
 0  33
तीन साल में सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में किया बेहतरीन काम : रोहित ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला
  10-10-2025


हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और इस दौरान सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी हर विभाग और हर क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में अब तक 7 हजार नियमित भर्तियां की जा चुकी हैं। इनमें जेबीटी से लेकर कॉलेज कैडर के प्रिंसिपल तक की नियुक्तियां शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि विभिन्न पदों पर हजारों नई भर्तियां जल्द की जाएंगी। 

वर्ष 2022 में प्रदेश में 350 ऐसे स्कूल थे जहां कोई शिक्षक नहीं था, लेकिन अब इनकी संख्या 100 से कम रह गई है। इसी तरह सिंगल टीचर स्कूलों की संख्या 3600 से घटकर करीब 2000 रह गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार हुआ है और आज हिमाचल प्रदेश पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हालिया आपदा से हुए नुकसान पर केंद्र सरकार से कोई खास मदद नहीं मिली है, जबकि राज्य सरकार को केंद्र से सहयोग की उम्मीद थी। 
उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल राजनीति तक सीमित है। पंचायत चुनावों को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव स्थगित करने का निर्णय प्रशासनिक कारणों से लिया गया है, इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं है। चुनावों से भागने का कोई सवाल ही नहीं है, बीजेपी के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। स्थिति सामान्य होते ही पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow