शक्तिपीठ त्रिलोकपुर नवरात्र मेला हुआ शुरू, डीसी सिरमौर ने विधिवत पूजन कर किया शुभारंभ
उतरी भारत की प्रसिद्ध शक्तिपीठों महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चेत्र नवरात्र मेले का आगाज हो गया है आज सुबह विधिवत पूजन के बाद उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अश्विन नवरात्र मेले का शुभारंभ किया।।
नवरात्र के पहले ही दिन सुबह करीब 5:00 बजे के बाद से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आई । उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा कि इस बार शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर तरह के इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु कभी भी आकर माता के दर्शन कर सके। वहीं उन्होंने कहा कि दिव्यांग व उमर दराज श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में विभाजित किया गया है और पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ यहां 280 सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं। ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
What's Your Reaction?


