शिमला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, दयानंद स्कूल को एहतियातन कराया खाली।
शिमला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। एक गुमनाम ई-मेल के जरिए यह धमकी भेजी गई। एहतियात के तौर पर दयानंद पब्लिक स्कूल को तुरंत खाली कराया गया और छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया।
एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि एक गुमनाम मेल मिली है जिसमें शहर के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया। सभी स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसपी ने कहा कि अभी तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस साइबर सेल के जरिए मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।
What's Your Reaction?


