दिल्ली हिमाचल भवन को अटैच करने का मामला, विक्रमादित्य बोले ली जाएगी कानूनी राय

हिमाचल भवन को अटैच करने के मामले पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट के कई इस तरह के फैसले आते रहते हैं कई आर्बिट्रेशन के मसले हैं। जिसमें सरकार पर लायबिलिटी रहती है इसको लेकर  सरकार सुप्रीम कोर्ट जा सकती है या फिर कानूनी राय ली जाएगी......

Nov 19, 2024 - 13:50
 0  46
दिल्ली हिमाचल भवन को अटैच करने का मामला, विक्रमादित्य बोले ली जाएगी कानूनी राय
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-11-2024

हिमाचल भवन को अटैच करने के मामले पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट के कई इस तरह के फैसले आते रहते हैं कई आर्बिट्रेशन के मसले हैं। जिसमें सरकार पर लायबिलिटी रहती है इसको लेकर  सरकार सुप्रीम कोर्ट जा सकती है या फिर कानूनी राय ली जाएगी कि आगे किस तरह से इसको लेकर करना है।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी राजनीति न करने की नसीहत दी उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर हर मामले में राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं यह ऐसा पहला मामला नहीं है इससे पहले भी जंगी थोपन पावर प्रोजेक्ट का दो सौ करोड़ उपफ्रंट का देना है। और यह मामले आज के नहीं है बल्कि पिछली सरकारों के हैं। 

यह कोर्ट के मसले हैं और जयराम से आग्रह है कि वह हर मामले पर राजनीतिक अवसर तलाशना बंद कर दे राजनीति अपनी जगह है और कानूनी मामले अपनी जगह है उन्हें केंद्र सरकार से हिमाचल के लिए सहयोग दिलाना चाहिए लेकिन उसे मामले में उन्होंने मौन धारण किया हुआ है हिमाचल के हितों के लिए सकारात्मक सोच के साथ उन्हें आगे बढ़ना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow