सीएम ने रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 107वीं जयंती मनाई जा रही है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया

Nov 19, 2024 - 13:43
 0  24
सीएम ने रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-11-2024

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 107वीं जयंती मनाई जा रही है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।  इस दौरान कांग्रेस के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। पहले प्रधानमंत्री थी जिन्होंने अपने फैसलों से देश को एकजुटता में पिरोया। 

सीएम ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और जमीदारों के संबंध में कानून लेकर आई। इंदिरा गांधी ने कहा था कि उनका खून का एक-एक कतरा देश की एकता अखंडता के लिए हैं। देश में आज जो भी परिवर्तन देखे जा रहे हैं वह उनकी नीतियों के कारण ही संभव हो पाए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow