नाले में फंसी 50 हजार मछलियों के बच्चों को मत्स्य विभाग ने स्थानीय लोगों के सहयोग से किया रेस्क्यू 

मत्स्य पालन विभाग  के मत्स्य मंडल मंडी ने  मंगलवार 11 नवंबर  को तहसील धर्मपुर के संधोल क्षेत्र में राहेरा नाले के स्थिर पानी में फंसी लगभग 50 हजार मछलियों के बच्चों (फिश फ्राई) को सुरक्षित बचाया

Nov 13, 2025 - 19:26
 0  32
नाले में फंसी 50 हजार मछलियों के बच्चों को मत्स्य विभाग ने स्थानीय लोगों के सहयोग से किया रेस्क्यू 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  13-11-2025
मत्स्य पालन विभाग  के मत्स्य मंडल मंडी ने  मंगलवार 11 नवंबर  को तहसील धर्मपुर के संधोल क्षेत्र में राहेरा नाले के स्थिर पानी में फंसी लगभग 50 हजार मछलियों के बच्चों (फिश फ्राई) को सुरक्षित बचाया। 
स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही महशीर फार्म मच्छयाल के उप निरीक्षक मत्स्य के नेतृत्व में विभागीय टीम तुरंत मौके पर पहुंची और फंसी हुई मछलियों को सावधानीपूर्वक पास के ताजे बहते जल स्रोत में स्थानांतरित किया। सहायक निदेशक मत्स्य नीतू सिंह ने बताया कि त्वरित कार्रवाई के चलते हजारों मछलियों के बच्चों को बचाना संभव हो सका। 
उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल मत्स्य संसाधनों के संरक्षण में सहायक होते हैं, बल्कि प्राकृतिक जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि समय पर दी गई सूचना एवं सक्रिय भागीदारी से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो पाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow