कांगड़ा के निजी स्कूल में छात्र की पिटाई का आरोप, थाने के बाहर फूटा परिजनों का गुस्सा
सदवां क्षेत्र के एक निजी स्कूल में छात्र की कथित निर्मम पिटाई का मामला गरमा गया है। बुधवार को पीड़ित छात्र के परिजन, रिश्तेदार और गांववासी पुलिस थाना नूरपुर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की है। इस कारण छात्र शारीरिक, मानसिक तनाव और पीड़ा से गुजर रहा है।

What's Your Reaction?