पीरन पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने की पंचायतीराज मंत्री से शिष्टाचार भेंट
जुन्गा तहसील की ग्राम पंचायत पीरन के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने कसुंपटी कांग्रेस मंडल के पूर्व अध्यक्ष अतर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह से शिष्टाचार भेंट की गई । मंत्री ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस उम्मीद से लोगों ने उन्हें चुना है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेें ।
अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतें सरकार व प्रशासन की मूल इकाई मानी जाती है जहां पर सरकार की योजनाओं का निचले स्तर पर कार्यान्वयन किया जाता है । उन्होने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह दलगत राजनीति से उपर उठकर पंचायत केे विकास और पंचायत स्तर पर होने वाले लोगों के कार्यों को बिना भेदभाव से करने में रचनात्मक भूमिका निभाएं । उन्होने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पंचायत स्तर सही परिप्रेक्ष्य में निष्पादन करें और यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को मिले । उन्होने पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि पंचायत के विकास के लिए धन की कमी का आड़े नहीं आने दिया जाएगा ।
What's Your Reaction?




