मुख्यमंत्री को भाजपा का फोबिया हो गया है, हर मुद्दे पर भाजपा को दोष देना उनकी राजनीतिक हताशा का परिचायक : बलदेव तोमर

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ताजा बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा का फोबिया हो गया है। प्रदेश में कोई भी मुद्दा उठता है तो उसका दोष भारतीय जनता पार्टी पर मढ़ने का प्रयास किया जाता है। अपनी सरकार की विफलताओं और जनता के सवालों का उत्तर देने के बजाय मुख्यमंत्री राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में व्यस्त हैं।

Jul 30, 2026 - 14:46
 0  6
मुख्यमंत्री को भाजपा का फोबिया हो गया है, हर मुद्दे पर भाजपा को दोष देना उनकी राजनीतिक हताशा का परिचायक : बलदेव तोमर

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 30 जुलाई, 2026 : 


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ताजा बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा का फोबिया हो गया है। प्रदेश में कोई भी मुद्दा उठता है तो उसका दोष भारतीय जनता पार्टी पर मढ़ने का प्रयास किया जाता है। अपनी सरकार की विफलताओं और जनता के सवालों का उत्तर देने के बजाय मुख्यमंत्री राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में व्यस्त हैं।

तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी संपत्ति को लेकर उठे सवालों का जवाब देने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन किसी प्रतिष्ठित एजेंसी या सार्वजनिक मंच पर प्रकाशित रिपोर्ट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह निराधार है। यदि मुख्यमंत्री को लगता है कि उनके बारे में कोई तथ्य गलत प्रस्तुत किया गया है तो वे संबंधित मंच पर अपना पक्ष रख सकते हैं, लेकिन हर विषय में भाजपा को घसीटना उनकी राजनीतिक असहजता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज सरकार से यह जानना चाहती है कि पेखूबेला जलविद्युत परियोजना से जुड़े विवादों, धारा 118 से संबंधित मामलों, सोलन के चर्चित भूमि एवं हाउसिंग प्रोजेक्ट विवादों तथा अन्य प्रशासनिक मामलों में उठे प्रश्नों का निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान कब होगा। हाल के महीनों में धारा 118 और सोलन के चेस्टर हिल्स परियोजना से जुड़े कथित बेनामी लेनदेन एवं भूमि हस्तांतरण संबंधी मामलों ने प्रदेश की प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं और इनकी जांच की मांग भी सार्वजनिक रूप से उठी है।

बलदेव तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री को विपक्ष पर अनर्गल आरोप लगाने के बजाय प्रदेश की आर्थिक स्थिति, युवाओं के भविष्य, निवेश, रोजगार, भ्रष्टाचार के आरोपों और विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। लोकतंत्र में सवालों का जवाब तथ्यों से दिया जाता है, राजनीतिक कटाक्षों से नहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी और प्रदेश की जनता से जुड़े प्रत्येक विषय पर सरकार से जवाबदेही मांगती रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow