शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बहन की विदाई के चंद घंटों बाद सड़क दुर्घटना में भाई की मौत

 जिले के विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर के तहत ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव बढ़ाल से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां मौत ने ऐसा क्रूर खेल खेला कि जिस घर में कुछ घंटों पहले तक बेटी की विदाई के खुशी के आंसू बह रहे थे, वहां अचानक जवान बेटे की मौत से चीख-पुकार मच गई और सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

Jun 30, 2026 - 13:02
 0  4
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बहन की विदाई के चंद घंटों बाद सड़क दुर्घटना में भाई की मौत

यंगवार्ता न्यूज कांगड़ा 30 जून, 2026 : 

 जिले के विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर के तहत ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव बढ़ाल से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां मौत ने ऐसा क्रूर खेल खेला कि जिस घर में कुछ घंटों पहले तक बेटी की विदाई के खुशी के आंसू बह रहे थे, वहां अचानक जवान बेटे की मौत से चीख-पुकार मच गई और सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बाड़ी निवासी घनश्याम ने सोमवार रात को तलवाड़ा स्थित एक मैरिज हॉल में अपनी बेटी की शादी की थी। शादी के सभी कार्यक्रम हंसी-खुशी संपन्न हुए और सुबह परिवार ने नम आंखों से बेटी को धूमधाम के साथ ससुराल के लिए विदा किया।

बहन की विदाई के बाद घर का 30 वर्षीय बेटा दिनेश शर्मा रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए तलवाड़ा गया हुआ था। सुबह करीब 5 बजे जब दिनेश अपनी गाड़ी से वापस घर लौट रहा था, तभी गांव बढ़ाल के जंगल के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पहाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी सड़क के बीचोंबीच पलट गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

सुबह के समय जब वहां से कुछ राहगीर गुजरे, तो उन्होंने सड़क के बीचोंबीच पलटी हुई गाड़ी और युवक को सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा हुआ देखा। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए युवक को एक अन्य गाड़ी में डाला और तुरंत बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा पहुंचाया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक  को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow