भारतीय जनता पार्टी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाएगी सेवा पखवाड़ा : डॉ. बिंदल

Sep 6, 2025 - 16:46
 0  29
भारतीय जनता पार्टी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाएगी सेवा पखवाड़ा : डॉ. बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     06-09-2025

सिरमौर जिला भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन आज शनिवार को भाजपा कार्यलय, नाहन में किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिनदल ने इस कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। डॉ. बिंदल ने बताया कि आज की कार्यशाला में जहाँ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई वहीं वहीं संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर भी मंथन हुआ।
  
कार्यशाला में 17 सितंबर से 02  अक्टूबर 2025 तक चलाये जाने वाले सेवा पखवाडा तथा संगठन के अन्य कार्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। डॉ बिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस के अवसर पर  17 सितम्बर से शुरू होने वाले इस सेवा पखवाड़े में रक्तदान शिविर, स्वछता अभियान,स्वास्थ्य शिविर, मैराथन दौड़, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, आत्मनिर्भर भारत, दिव्यांग और विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मान, महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती,  सांसद खेल कूद प्रतियोगितायें आदि कार्य संपन्न किए जाएंगे।
 
कार्यशाला में वर्तमान कॉंग्रेस सरकार की जन विरोधी कार्यप्रणाली और निर्णयों के खिलाफ महत्वपूर्ण संकल्प पारित किये गए। कार्यशाला में  हिमाचल में आई आपदा में प्रभावित परिवारों को भाजपा परिवार द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
  
सांसद सुरेश कश्यप, विधायक पौंटा साहिब सुखराम चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर,  पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने भी संगठन के विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, एस.सी. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, प्रदेश प्रवक्ता  विनय गुप्ता, मीडिया सह संयोजक विक्रम वर्मा, रेणुका जी के प्रत्याशी नारायण, सिंह व जिला के अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow