केरल के चुनावी रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण व हिंसक : नाथूराम चौहान

केरल के चुनावी रैली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक् मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण व हिंसक है। हिंदुस्तान की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा दिया गया

Apr 10, 2026 - 20:09
Apr 10, 2026 - 20:20
 0  41
केरल के चुनावी रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण व हिंसक : नाथूराम चौहान

यंगवार्ता न्यूज़ - सिरमौर   10-04-2026

केरल के चुनावी रैली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक् मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण व हिंसक है। हिंदुस्तान की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा दिया गया। यह बयान किसी वर्ग या समुदाय के लोगों को दूसरे वर्ग या समुदाय के विरुद्ध अपराध करने, उन्हें उकसाने व दो वर्गों के बीच में शत्रुता-घृणा-हिंसा या दुर्भावना उत्पन्न करने और उसे बढ़ावा देने, जन-शांति भंग करने या विद्रोह भड़कने वाला बयान है। 

जिससे देश में अशांति और भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। इस बयान से एक समुदाय की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ देश में भय-घबराहट व हिंसा का माहौल पैदा हो गया है। यह बयान जानबूझकर दिया गया बयान है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह बयान से एक समुदाय को दूसरे समुदाय के नैतिक, बौद्धिक चरित्र प्रतिष्ठा, जाति या समूह को नीचा दिखाने व हिंसा के लिए भड़काने फेलाने का प्रयास किया गया है। 

इनके इस बयान से लगता है कि यह जानबूझकर एक समुदाय का अपमान करने या उसे उकसाने, हिंसा फैलाने के कारण सार्वजनिक शांति, आपसी सौहार्द और सद्भावना भंग होने की संभावना देश में उत्पन्न हो रही है। अत:उपरोक्त सभी बातों को ध्यान में रखते हुए बयान देने वाले व्यक्ति ने एक समुदाय को सांप की संज्ञा देने वह उसका सर कुचलना या मारने वाला हिंसक बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। 

संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए 295 505 504 वह 499 के तहत मामला दर्ज करके करने की कृपा करें जिस देश में शांति और सद्भावना का माहौल बना रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />