सेव उत्पादक क्षेत्रों की सड़कें प्राथमिकता से होंगी बहाल : उपायुक्त मंडी 

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि सेव क्षेत्रों की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जाएगा ताकि सेब उत्पादकों की फसल समय पर मंडियों तक पहुंच सके

Sep 6, 2025 - 19:18
 0  38
सेव उत्पादक क्षेत्रों की सड़कें प्राथमिकता से होंगी बहाल : उपायुक्त मंडी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

कठिन परिस्थितियों में भी 845 डिपुओं तक अगस्त का राशन पहुंचा, सितम्बर की आपूर्ति शुरू

यंगवार्ता न्यूज़ -  मंडी     06-09-2025

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि सेव क्षेत्रों की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जाएगा ताकि सेब उत्पादकों की फसल समय पर मंडियों तक पहुंच सके। उन्होंने आज लोक निर्माण, ग्रामीण विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बाली चौकी उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में चंडीगढ़-मनाली एनएच के खुलने से अब आंतरिक सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जा रहा है। जिले में इस बार लगभग 52 हजार टन सेब का उत्पादन हुआ है, जिसमें से अब तक 38 हजार टन सेब मंडियों तक पहुंच चुका है और लगभग 14 हजार टन सेब अभी मंडियों तक पहुंचाना शेष है।

सड़कों की शीघ्र बहाली के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिपुओं तक राशन पहुंचाने का कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है। जिले के 850 डिपुओं में से 845 में अगस्त माह का राशन कठिन परिस्थितियों के बावजूद वैकल्पिक साधनों से पहुंचाया जा चुका है। सितम्बर माह का राशन पहुंचाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। 

बालीचौकी उपमंडल के द्रंग और सराज विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों की बहाली और राशन की आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। शरण, फर्श और खौली डिपुओं में राशन 7 सितम्बर तक पहुंचा दिया जाएगा। कांढा क्षेत्र के डिपुओं तक वैकल्पिक मार्गों से राशन पहुंचा दिया गया है, वहीं यहां स्पैन भी लगाया जा रहा है ताकि राशन आपूर्ति और सुगम हो सके।

मोबाइल नेटवर्क बहाली को लेकर उपायुक्त ने बताया कि संबंधित कंपनियों से निरंतर संपर्क किया जा रहा है। एयरटेल ने बाली चौकी, पंजाई और थाची में नेटवर्क बहाल कर दिया है और देर रात तक ज्वालापुर में भी सेवा शुरू कर दी जाएगी। जिओ कंपनी ने नगवाई में नेटवर्क बहाल कर दिया है और कल तक बालीचौकी में भी नेटवर्क सुचारु हो जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह भी मौजूद थे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow